माॅर्चुरी कांडः बीना बीएमओ पर गिरी गाज, पद से हटाया, जांच कमेटी गठित
बीना माॅर्चुरी कांड में बीना बीएमओ को हटा दिया गया है। बीएमओ डाॅ. संजीव अग्रवाल को शो-काज नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब तलब किया गया है। वहीं तीन सदस्यी जांच कमेटी मामले की बारीकि से जांच करेगी।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टेम हाउस के बाॅडी फ्रीजर में रखे शव में कीड़े पड़ने, शव के सढ़ने के मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। बीना बीएमओ पर कार्रवाई की गाज गिरी है, उनकी जगह राहतगढ़ बीएमओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार बीना सिविल अस्पताल के मर्चरी में शव क्षत-विक्षत होने की घटना के तत्काल पश्चात कलेक्टर दीपक आर्य ने खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ, संजीव अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है वहीं डॉ. संजीव अग्रवाल के स्थान पर डॉ. अरविद गौर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राहतगढ़ को आगामी आदेश तक खंड चिकित्सा अधिकारी बीना, आगासौद के पद पर पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं।
Recommended Video

तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित, दो रिपोर्ट
बीना सिविल अस्पताल के मर्चरी में शव क्षत-विक्षत होने की घटना के तत्काल पश्चात कलेक्टर दीपक आर्य ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई। कलेक्टर आर्य ने कहा कि जांच समिति दो दिवस में जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
जांच समिति में यह डाॅक्टर शामिल
जांच समिति में डीएचओ डॉ. जेएस धाकड़, खुरई बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव व डॉ.विकास यादव शामिल है। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी को संपूर्ण घटना के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, नोटिस का जवाब एक दिन में ही देने के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications