Sagar News: बुंदेलखंड में पुलिस पर फिर हमला, अपराधी को छुड़ा ले गए हमलावर
बुंदेलखंड में टीकमगढ़ के बाद अब सागर जिले के बहरोल थाना पुलिस पर इलाके के नीमोन गांव में हमला कर दिया गया। जैसे ही अपराधी पुलिस के कब्जे में आया 10-15 महिला-पुरुषों ने मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहरोल थाना पुलिस पर इलाके के नीमोन गांव में हमला हो गया। पुलिस यहां वारंटियों व अपराधियों को पकड़ने गई थी। अपराधियों को पुलिस ने जैसे ही हिरासत में लिया तो उसके परिजनों जिसमें महिलाएं भी शामिल थी, पुलिस टीम पर हमला कर वारंटी को छुड़ा ले गए। हमले में बहरोल थाना प्रधान आरक्षक संजय तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
पुलिस व बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज से मिली जानकारी अनुसार बहरोल थाना क्षेत्र के नीमोन गांव में स्थाई वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी के परिजनों और ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों से मारपीट कर लोग एक वारंटी को छुड़ाकर ले गए। मारपीट में प्रधान आरक्षक घायल हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू की। वहीं प्रधान आरक्षक की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Recommended Video
बहरोल थाने के फरियादी प्रधान आरक्षक संजय तिवारी शिकायत में बताया कि सोमवार को विवेचना और स्थाई वारंटी तलाश के लिए थाने के एएसआई नाथूराम दोहरे, आरक्षक नीरज, यशवंत और प्राची के साथ राक्सी गांव और नीमोन गए थे। राक्सी से विवेचना कर वापस आ रहा थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नीमोन के स्थायी वारंटी गोविंद सौर और इमरत सौर घर पर है। सूचना पर स्टाफ के स्थाई वारंटियों के घर पहुंचकर देखा तो स्थाई वारंटी गोविंद पुत्र मेहरबान सौर और इमरत पुत्र मेहरबान सौर घर पर मिले। दोनों को वारंट के संबंध में जानकारी दी और स्टाफ के साथ पकड़ने लगा। तभी वारंटियों के परिवार वाले और समाज के थानसिंह सौर, घनश्याम सौर, प्रेमनारायण सौर, पवन सौर, अंबिका सौर, मनीषा पति अंबिका सौर, नितिन राजपूत समेत 10 से 15 महिला-पुरुष मौके पर आ गए।
पुलिस पर लात-घूंसों बरसाए, वारंटी को छुड़ा ले गए
पुलिस पर हमला करने वाले अपराधियों के परिजन ने स्थाई वारंटी इमरत सौर को पुलिस से छुड़ाकर भगा दिया। गोविंद सौर को छुड़ाने का प्रयास करते हुए आरोपियों ने पुलिस के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। घटना में प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के दाहिने हाथ की कुहनी, पीठ में चोट आई है। हंगामा होते देख मौके पर गांव के अन्य लोग आ गए। जिन्होंने घटना देखी। हालांकि विवाद के बाद भी पुलिस वारंटी गोविंद को पकड़कर ले आई। मामले में प्रधान आरक्षक की शिकायत पर पुलिस ने थानसिंह सौर, घनश्याम, प्रेमनारायण, पवन, अंबिका, मनीषा, नितिन सभी निवासी नीमोन समेत 10 से 15 लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications