MP Assembly Election 2023: सागर विधानसभा में भाजपा के गढ़ को भेदना कांग्रेस की सबसे बड़ी चुनौती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (MP Assembly Election 2023) की आचार संहिता लागू होने में अभी करीब दो महीने का समय है। BJP ने प्रदेश में 39 प्रत्याशियों की घोषणा के बाद बुंदेलखंड में चुनाव की बिसात बिछना शुरू हो गई हैं। इसमें संभागीय मुख्यालय सागर विधानसभा पर चुनाव बड़े ही रोचक होने वाले हैं। यह सीट अनारक्षित श्रेणी में शामिल हैं। यहां पर 1 लाख 94 हजार से अधिक मतदाता हैं। इसमें जैन, ब्राह्म्ण, पिछड़ा वर्ग और एससी वर्ग चुनाव की जीत-हार तय करते हैं।

Sagar_Assembly_Constituency

सागर विधानसभा से बीते 6 चुनाव से भाजपा का कब्जा बरकरार है। ​भाजपा के शैलेंद्र जैन 2008 से विधायक हैं तो उनके पहले तीन चुनाव तक भाजपा से ही सुधा जैन चुनाव जीती थीं। 1993 के पहले 1984 तक कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रकाशचंद्र जैन काबिज रहे थे। आजादी के बाद से चुनाव का परिदृश्य देखें तो सागर सीट पर 1957 से 1972 तक कांग्रेस का कब्जा रहा, जबकि 1977 में जनता पार्टी से शिवकुमार ज्वाला प्रसाद विधायक बने थे। उसके बाद 1980 में वे जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस से विधायक बने थे।

2023 के विधानसभा चुनाव में क्या परिदृश्य बनेगा
सागर विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 94 हजार 206 मतदाता पिछले चुनाव 2018 में मौजूद थे। सागर में वोटिंग का प्रतिशत 65.07 रहा था। इसमें भाजपा के प्रत्याशी शैलेंद्र जैन पर ही जनता से भरोसा जताया था। साल 2023 के चुनाव में वर्तमान विधायक शैलेंद्र जैन के ही प्रत्याशी होने की संभावना है। इधर कांग्रेस जैन के खिलाफ एक बार फिर ब्राह्मण प्रत्याशी पर दांव लगाने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस में करीब 1 दर्जन दावेदार हैं तो भाजपा से भी जैन समाज सहित ब्राह्म्ण व ओबीसी के दावेदार सामने आए हैं। सालों से सागर की सीट जैन समुदाय के पास भले ही है, लेकिन यहां एससी-एसटी वोटरों की संख्या ज्यादा है। एससी-एसटी वोट 21% हैं। सागर विधानसभा में 3 बार मुस्लिम, एक बार ब्राह्मण, दो बार श्रीवास्तव और बाकी सालों में जैन ही जीतते आ रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार सागर में एसएसटी वोटर 41 हजार, ब्राह्म्ण 30 हजार और जैन 25 हजार वोटर हैं।

MP Assembly Election 2023: बुंदेलखंड में बंडा की तासीर अलहदा, कभी भाजपा-कभी कांग्रेस पर जताया भरोसा

कुल वोटर: 194206
2018 में वोटिंग: 126234
वोटिंग प्रतिशत: 65.7%

सागर विधानसभा से कब-किस पार्टी के विधायक चुने गए
2018: शैलेंद्र जैन - भाजपा
2013: शैलेंद्र जैन - भाजपा
2008: शैलेंद्र जैन - भाजपा
2003: सुधा जैन - भाजपा
1998: सुधा जैन - भाजपा
1993 सुधा जैन - भाजपा
1990: प्रकाश जैन- कांग्रेस
1985: प्रकाश जैन- कांग्रेस
1980: ​शिवकुमार ज्वालाप्रसाद- कांग्रेस
1977: शिवकुमार ज्वालाप्रसाद- जनता पार्टी
1972: ज्वाला प्रसाद- कांग्रेस
1967: डॉ. जैन कांग्रेस
1962: मोहम्मद शफी- कांग्रेस
1957 : मोहम्मद शफी- कांग्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+