Bundelkhand: पहला Ropeway टिकीटोरिया में बनेगा, दिल्ली के अधिकरियों ने किया सर्वे
PWD मिनिस्टर गोपाल भार्गव के विधानसभा क्षेत्र रहली में टिकीटोरिया माता मंदिर पहाड़ी पर रोपवे (Ropeway) के लिए रविवार को एनएचएआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने मंत्री के साथ सर्वे कर रोपवे का ड्राफ्ट तैयार किया।


सागर संभाग का पहला रोपवे रहली विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र स्थल टिकीटोरिया में केंद्र सरकार के मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति के पश्चात रविवार को एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि सागर संभाग एवं बुंदेलखंड का यह पहला रोपवे होगा। इस रोपवे बन जाने से न केवल पर्यटन स्थल निर्मित होगा बल्कि मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी बनेगा। जिससे कि रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि यह रोपवे अगले वर्ष तक तैयार हो जाए और दर्शनार्थियों के लिए नई सुविधा प्राप्त हो सके।
Recommended Video
बुजुर्ग-असहाय दर्शनों के लिए परेशान होते हैं
मंत्री भार्गव ने बताया कि यह क्षेत्र सिद्ध क्षेत्र है और यहां बुजुर्ग एवं असहाय व्यक्ति माता के दर्शन करने के लिए परेशानी का सामना करते थे। रोपवे बन जाने से उनको सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि हाट बाजार एवं रोपवे बन जाने से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। टिकीटोरिया में प्रस्तावित रोप-वे के निर्माण के लिए रविवार को दिल्ली से आए अधिकारियों ने स्थल चयन के लिए लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के साथ निरीक्षण किया।
अगले साल तक रोपवे तैयार होकर प्रारंभ हो जाएगा
मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि यह बुंदेलखंड का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है और यहां नवरात्रि पर मेला आयोजित होता है। उन्होंने बताया कि रोपवे वन जाने के से देवी मां के दर्शन आसानी से हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही देवी मां के दर्शन के लिए टिकीटोरिया में रोपवे सेवा प्रारम्भ किए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए है। इस दौरान दिल्ली से आए प्रकाश गौर (CEO NHLML) सुनील शर्मा (PD NHAI) सागर, मंदिर समिति अध्यक्ष अवधेश हजारी, राजेंद्र जारोलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications