लुटेरी दुल्हन: रात में पति को सोता छोड़, गहने, मोबाइल, नकदी लेकर भाग गई
मध्य प्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ में शादी के महज चंद रोज बाद ही दुल्हन अपने पति को लूटकर भाग गई। लुटेरी दुल्हन अपने साथ जेवर, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गई। शादी में उसके मायके पक्ष के आए लोग भी नकली आए थे।

लुटेरी दुल्हन: जिले के राहतगढ़ थाना इलाके में एक नई नवेली दुल्हन अपने दुल्हे को करीब 3 लाख का चूना लगाकर भाग गई। मामले में पुलिस ने धारा 420 का मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन और उसके तीन अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला राहतगढ़ थाना इलाके के खेजरा माफी गांव का है। यहां के निवासी हरदयाल राय की शादी ग्राम मुड़िया खेड़ा, जिला भोपाल निवासी कीर्ति पटेल (कुशवाहा) से 11 फरवरी को नरसिंह बाबा मंदिर में हुई थी। 4 मार्च की रात नई नवेली दुल्हन दूल्हे को सोता छोड़कर रात में रफूचक्कर हो गई। वह साथ में गहने और दो मोबाइल भी ले गई।
दुल्हे हरदयाल की शादी बिचौलिए राकेश सपेरा के माध्यम से हुई थी। बिचौलिए ने ही कीर्ति से उसे 10 फरवरी को विदिशा जिले के एक ढाबे में मिलवाया था। इस दौरान कीर्ति के साथ में उसके रिश्ते के चाचा जमना अहिरवार और चाची, निशा भी साथ थे। उसी समय शादी के एवज में एक लाख रुपए देने की बात सामने आई तो हरदयाल ने 50 हजार रुपए मौके पर बिचौलिए को दे दिए। बाकी 49 हजार कीर्ति के खाते में फोन पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।

सुंदर पत्नी को पाकर खुश था, कभी लगा नहीं चूना लगाकर भाग जाएगी
इसके बाद नरसिंह बाबा मंदिर में धूमधाम से शादी हुई। जिसमें हरदयाल के परिजन और कीर्ति के कथित चाचा-चाची भी शामिल हुए। हरदयाल कीर्ति जैसी सुंदर पत्नी पाकर खुश था। उसने शादी में कीर्ति को सोने का मंगलसूत्र, पायल, करधौनी, सोने की बेंदी, सोने का हार आदि गहने के साथ एक मोबाइल भी कीर्ति को दिया। शादी के बाद हरदयाल की जिंदगी बड़े आराम से गुजर रही थी। कीर्ति ने हरदयाल को एक भी दिन ऐसा महसूस नहीं होने दिया कि वह एक दिन उसे चूना लगाकर भाग जाएगी। चार मार्च की रात कीर्ति सारे गहने और मोबाइल लेकर भाग गई। इसके साथ में हरदयाल का पर्सनल मोबाइल भी ले गई। मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।
Recommended Video
कीर्ति की शादी तय करने नकली चाचा-चाची आए थे
पत्नी कीर्ति के भाग जाने के बाद जब हरदयाल ने पता किया तो तो सामने आया कि उसके नकली चाचा-चाची शादी में शामिल होने आए थे। वे करौंदा जिला रायसेन के निवासी और इसी तरह के धोखाधड़ी करना उनका पेशा है। फिलहाल पुलिस ने कीर्ति के साथ साथ जमना अहिरवार उसकी पत्नी निशा और राकेश सपेरा के खिलाफ 420 में आरोपी बनाया है।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications