MP में 'भेड़ियों' पर होगी रिसर्च, पहली वुल्फ सेंच्युरी 'नौरादेही' का चयन
मप्र टाइगर स्टेट (MP Tiger State) होने के साथ-साथ वुल्फ स्टेट (Wolf State) भी है, लेकिन यहां पर भेड़ियों को लेकर कभी रिसर्च वर्क नहीं किया गया। प्रदेश का पहले 'भेड़िया अभयारण्य नौरादेही' (Wolf Sanctuary Nauradehi) में रिसर्च होने जा रही है। जबलपुर का वन्य प्राणी संस्थान यह रिसर्च करा रहा है।

मप्र को टाइगर स्टेट, चीता स्टेट, लेपर्ड स्टेट के साथ-साथ 'वुल्फ स्टेट' का दर्जा भी मिला हुआ है। यहां के जंगलों और संरक्षित वन्य प्राणी अभयारण्यों में इंडियन भेड़ियों के नाम से भी जाना जाता है। प्रदेश में पहली दफा भेड़ियों पर रिसर्च होने जा रही है। जबलपुर वन्य प्राणी संस्थान सागर के नौरादेही अभयारण्य में रहने वाले भेड़ियों पर शोध कार्य कराएगा। आगामी करीब दो साल तक शोध कार्य किया जाएगा। बता दें कि यह प्रदेश का पहला अभयारण्य हैं जहां पर सबसे अधिक भेड़िया मौजूद हैं।
भेड़ियों के जीवन चक्र और खान-पान पर भी रिसर्च
जिले के नौरादेही अभ्यारण्य में विचरण करने वाले भेडिय़ों पर अब राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के वैज्ञानिक शोध करेगें। करीब दो वर्ष के इस शोध में वैज्ञानिक इन भेडिय़ों की भोजन, ब्रीडिंग सहित अन्य सभी गतिविधियों की बरीकी से जांच की जाएगी। उल्लेखनीय है कि नौरादेही में बाघों के आने के पूर्व यह अभयरण्य वुल्फ के लिए ही जाना जाता था।
रिसर्च से संरक्षण में मदद मिलेगी
नौरादेही वन मंडल के डीएफओ डॉ. एए अंसारी ने बताया कि जल्द ही यह शोध कार्य शुरू होगा। इसके माध्यम से अभ्यारण्य और जंगल में रहने वाले इस प्रजाति के जानवरों की विस्तृत जानकारी वन वैज्ञानिक बताएगें, जिससे उनके संरक्षण और प्राकृतिक आवास को विकसित करने में विभाग को मदद मिलेगी।

राजस्थान-गुजरात में भी भेड़िया पाए जाते हैं
दरअसल देश में सर्वाधिक वुल्फ मप्र में ही पाए जाते हैं। जानकारों के अनुसार मप्र के अलावा राजस्थान सहित गुजरात के भावनगर जिले में स्थित बेला वढार अभयारण्य में भी वुल्फ की काफी संख्या पाई जाती है। हालांकि नौरादेही अभयारण्य में फिलहाल कितने वुल्फ हैं इसकी जानकारी विभाग को भी नही है। बताया जाता है कि अभयारण्य में बाघों सहित कुछ अन्य जानवरों की गणना तो होती है, लेकिन वुल्फ की नहीं।
यह भी पढ़ें: MP अब भेड़िया स्टेट, देश में सबसे ज्यादा भेड़िए यहीं पर हैं
MP में घड़ियाल और वल्चर भी सबसे अधिक
मध्यप्रदेश में टाइगर, लेपर्ड, घड़ियाल और वल्चर सबसे अधिक हैं। इन्हीं के नाम से मध्यप्रदेश को यह तमगा मिला हुआ है। अब प्रदेश में भेड़िया की गिनती की गई तो यहां सर्वाधिक भेड़िये पाए गए हैं। ताजा सरकारी रिकॉर्ड व आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश में 772 भेड़िए मौजूद हैं।
किस वुल्फ स्टेट में कितने भेड़िए
राज्य भेड़िए की संख्या
मध्यप्रदेश 722
राजस्थान 532
गुजरात 494
महाराष्ट्र 396
छत्तीसगढ़ 320












Click it and Unblock the Notifications