रेलवे अपडेट: झांसी स्टेशन पर मेंनटेंस के चलते कई ट्रेंने 12 दिन तक निरस्त
मप्र में भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। झांसी रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन के काम के चलते निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर बिलासपुर ट्रेन को प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

मध्य प्रदेश के बीना से झांसी व झांसी से बीना होते हुए चलने वाली ट्रेंनों को रेलवे पटरियों पर काम के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे विभाग ने सूचना जारी कर यात्रियों से ट्रेनों के बारे में जानकारी लेकर ही यात्रा टिकट बुकिंग कराने को कहा है। रेलवे से मिली सूचना के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर वॉशेबल एप्रॉन का कार्य होने से भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली ट्रेनें निर्धारित तिथियों में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेंगी।
यह ट्रेन इन तारीखों में निरस्त रहेगी
जिसमें गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 से 28 सितंबर तक तथा गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर दिनांक 18 से 30 सितंबर तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12410 हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 16, 18, 19, 20, 21, 23, 25, 26, 27, 28 सितंबर को तथा गाड़ी संख्या 12409 रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 18, 20, 21, 22, 23, 25, 27, 28, 29, 30 सितंबर 2023 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस, 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications