PM Modi सेना के हेलीकॉप्टर से सागर आएंगे, जानिए क्या है पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 12 अगस्त को सागर जिले में आगमन हो रहा है। पीएम मोदी सागर के बड़तूमा में 100 करोड़ की लागत से संत रविदास लोक (मंदिर) के भव्य मंदिर-विशाल स्मारक का भूमि-पूजन करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री ढाना के एयर स्ट्रिप में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी एनएचएआई की भारत माला परियोजना के अंतर्गत दो परियोजनाओं की 1582.28 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास करेंगे। वे ढ़ाई हजार करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्र और राज्य सरकार के मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे नई दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 11.50 बजे वायुसेना के विमान से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर एक बजे खजुराहो एयर पोर्ट पर उनका आगमन होगा। प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो एयरपोर्ट से दोपहर 1.05 बजे हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 2.05 बजे बड़तूमा हेलीपेड पर आएंगे। मोदी बड़तूमा हेलीपेड से कार द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।
प्रधानमंत्री दोपहर 2.15 बजे से 2.30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर एवं स्मारक का भूमिपूजन करेंंगे। इसके बाद दोपहर 2.35 बजे वे बड़तूमा हेलीपेड आएंगे तथा वे 2.45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेगे। श्री मोदी दोपहर 3.15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम 4.15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हेलीकाप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां से वे वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को ग्राम ढाना स्थित जनसभा में जनसभा भारतमाला परियोजना तहत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की दो परियोजनाओं के अंतर्गत 1582.28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास करेंगें। दो परियोजनाओं के अंतर्गत इन सड़को की लंबाई लगभग 96 किमी होगी।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications