PM Narendra Modi आज बीना जाएंगे, पेट्रोकेमिकल हब का शुभारंभ, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सागर के बीना आ रहे हैं। वे रिफाइनरी के पास 50.700 करोड़ के पेट्रोकेमिल हब का भूमिपूजन करेंगे। पीएमओ से जारी कार्यक्रम के अनुसार पीएम बीना हेलीपेड पर 11.05 बजे पहुंचेंगे। जानिए पीएम के दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को बीना आएंगे, बीना रिफायनरी परिसर में होगा 50 हजार करोड़ के पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स का शिलान्यास और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी गुरूवार को 11.05 बजे सागर जिले के बीना रिफायनरी हेलीपेड पर आगमन होगा। उनके पीएमओ से जारी कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 11.05 बजे आएंगे व भूमिपूजन करेंगे और वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जहां पीएम मोदी का सभा स्थल पर बने सेक्टर (डोम) में जनदर्शन का कार्यक्रम होगा। वे पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स पर आधारित प्रतिकृति (मॉडल) का अवलोकन भी करेंगे। मोदी बीपीसीएल बीना में 50 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पेट्रोकेमिकल परिसर का शिलान्यास और पट्टिका का अनावरण करेंगे। वे मध्यप्रदेश के विभिन्न औद्योगिक परिसरों का शिलान्यास भी करेंगे।
बीना रिफाइनरी परिसर में होने वाली विशाल जनसभा के कार्यक्रम स्थल पर श्री मोदी नर्मदापुरम के उर्जा एवं नवकरणीय उर्जा उत्पादन प्रक्षेत्र, आईटी पार्क 3 और 4 इन्दौर, मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम, 6 इंडस्ट्रियल पार्क क्रमशः नर्मदापुरम, गुना, शाजापुर, मऊगंज, आगर मालवा और मक्सी की शिलान्यास पट्टिका का रिमोट द्वारा अनावरण करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मोदी दोपहर 12.15 बजे हेलीपैड से रवाना होंगे। बता दें कि बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ की लागत से पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के बन जाने से 15 हजार को प्रत्यक्ष तथा 2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। अभी बीपीसीएल बीना 7.8 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (एमएमटीपीए) क्षमता की रिफाइनरी संचालित करता है। जो उत्तरी और मध्य भारत की बढ़ती ईधन की मांगां को पूरा करने के लिए सक्षम है। देश की बेहतरीन रिफाइनरियों में से एक होने का गौरव प्राप्त बीपीसीएल बीना गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करने की अपेक्षाओं पर अब तक खरा उतरा है।
अब 50 हजार करोड़ की लागत से जो पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स बनेगा, वह 5 साल की अवधि में बनकर तैयार होगा। इसके पूर्ण होने से बीपीसीएल बीना की क्षमता 7.8 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटीपीए) प्रतिवर्ष से बढ़कर 11 एमएमटीपीए हो जायेगी। बीना रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स की नवीन इकाई में उत्कृष्ट तकनीक वाले 1.2 एमएमटीपीए क्षमता के एथलीन क्रैकर काम्पलेक्स की स्थापना भी होगी। साथ ही डाउन स्ट्रीम पेट्रोकेमिकल संयंत्र भी स्थापित होगा।












Click it and Unblock the Notifications