Nauradehi: जंगल छोड़ DFO कार्यालय में घुसी जहरीली 'गोह', दफ्तर छोड़ भागे कर्मचारी
नौरादेही (Nauradehi) वनमंडल कार्यालय सागर में DFO चैंबर के बाजू से ही स्टेनो का आफिस बना हुआ है। यहां सुबह कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी कर्मचारी की नजर कमरे में मौजूद करीब 3 फीट की 'गोह' (गुहेरा) पर पड़ी तो उसके शरीर में सिहरन दौड़ गई। उसने चीखकर बाकी लोगों को बताया कि यहां पर जहरीली गोह मौजूद है। सभी लोग कार्यालय से बाहर निकल गए।

'गोह' को पकड़ने के लिए स्नेक कैचर अकील बाबा को फोन पर सूचना दी गई तो वे अपने बेटे व जहरीले जीव-जंतु पकड़ने में एक्सपर्ट असद खान के साथ पहुंचने थे। यहां पर उन्होंने स्टेनो रुम में करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद 'गोह' को काबू में कर हलक से दबोच लिया। गोह का सफल रेस्क्यू होने के बाद नौरादेही के कर्मचारियों की जान में जान आई।
लार में जानलेवा बैक्टीरिया होते हैं
अकील बाबा ने बताया कि गोह द्वारा काटने के केस कम ही सामने आते हैं, वैसे यह बहुत फुर्ती के साथ हमला करता है। इसकी लार में बहुत ही खतरनाक व जानलेवा बैक्टीरिया पाए जाते हैं। गुहेरा जब बड़ा होता जाता है तो उसे 'गोह' कहा जाता है। इसमें नर-मादा भी होते हैं। मादा एक बाद में 30 से अधिक अंडे तक दे देती है। लोगों से इससे दूर ही रहना चाहिए। यह काफी खतरनाक साबित हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications