Nag Panchami: पहले सांपों का हेल्थ चेकअप, फिर जंगल में किया गया आजाद
आपने कभी सांपों और गुहेरों का हेल्थ चेकअप सुना है! शायद नहीं, लेकिन सागर में नागपंचमी के ठीक एक दिन पहले वन विभाग के विशेषज्ञ ने करीब दर्जनभर भयंकर विषधर सांपों, गोह, गुहेरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, सभी के स्वस्थ्य होने पर इन्हें जंगल में आजाद कर दिया गया।

Recommended Video
दरअसल सागर शहर व आसपास के इलाके में बारिश और उमस के कारण बीते कई दिनों से कोबरा, रसलबाइपर, कॉमन करेंत जैसे जहरीले सांप, धामन, घोड़ापछाड़ सहित 7 प्रजाति के सांप और गुहेरे व गोह घर-दफ्तरों में निकले थे। सांप पकड़ने में माहिर स्नेक कैचर अकील बाबा और उनके बेटे जूनियर बाबा असद खान ने इनको विभिन्न जगह से पकड़ा था। इन्हें डिब्बों, बोरियों, कुप्पों में भरकर रखा गया था।
नागपंचमी के पहले वन विभाग की गाड़ी से जंगल ले गए
स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि उनके पास दर्जन भर से अधिक सात प्रजाति के सांप और गोह थे, जिन्हें रेस्क्यू आपरेशन कर पकड़ा था। वन विभाग के अधिकारी लखन सिंह के निर्देशन में इन सभी को स्वस्थ परीक्षण कराकर जंगल में छोड़ा गया है। उनका कहना है कि लोगों के उत्सुकता और जिज्ञासा होती है कि हम जो सांप पकड़कर ले जाते हैं, आखिर उनका करते क्या है? अकील ने कहा कि हम सारे जहरीले जीव-जंतुओं को जंगल में ले जाकर वन विभाग की देखरेख में सुरक्षित छोड़ देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications