Sagar News: बाजार बैठकी बंद करने निगम परिषद का विशेष सम्मेलन, पक्ष-विपक्ष ने दी सहमति
सागर नगर निगम परिषद ने एक स्वर में शहर में बाजार बैठकी और तहबाजारी शुल्क वसूली को निरस्त करने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाया गया था। सम्मेलन में विधायक शैलेंद्र जैन और सांसद व महापौर प्रतिनिधि सुशील तिवारी भी मौजूद थे। बता दें कि परिषद ने निर्णय लिया है कि शहर में हॉकर्स जोन भी बनाए जाएंगे।

सांसद प्रतिनिधि सुशील तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गरीब तवके के छोटे-छोटे व्यवसायियों की चिंता करते हुए उनके हित में लिया गया निर्णय ऐतिहासिक है। मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का आभार व्यक्त करता हूं।
विधायक शैलेन्द्र जैन ने मुख्यमंत्री के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि छोटे छोटे व्यापारी जैसे हाथठेला, फेरीवाले अपना व्यवसाय करते है, जिन्हें कई बार अपमान का सामना करना पड़ता है। इसलिये उनके मान-सम्मान को बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा जो प्रतिदिन की बाजार बैठकी वसूली करने का ठेका निरस्त करने का निर्णय लिया है वह सराहनीय है, साथ ही उन्होने सुझाव दिया कि इन छोटे व्यापारियों को बैठने के लिए स्थान चिन्हित किए जाएं, क्योकि सड़क किनारे व्यवसाय करते है तो यातायात प्रभावित होता है।












Click it and Unblock the Notifications