Cyber Fraud मुम्बई क्राइम ब्रांच की रेड, दमोह से सरकारी स्कूल का हेडमास्टर गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो में पदस्थ एक प्राधानाध्यापक को गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर साइबर ठगी करने और करीब 22 लाख रुपयों को अपने खातों में ट्रांसफर करवाने का आरोप है।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो में पदस्थ एक प्राधानाध्यापक का नाम मुंबई में हुई 22 लाख रुपए से अधिक की ठगी में सामने आया है। शिक्षक ने ठगी की यह राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर ली थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस को उसका सुराग लग गया। शिक्षक के साथ अन्य साथी भी थे। मुंबई क्राइम ब्रांच टीम शिक्षक को गिरफ्तार कर मुंबई ले गई है।
Recommended Video

जानकारी के अनुसार मुंबई क्राइम ब्रांच में मुंबई के किसी व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसके आधार पर यह कार्यवाही हो रही है। साइबर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मड़ियादो निवासी शिक्षक लक्ष्मी तंतुवाय को अपने खाते से साइबर ठगी का रुपया ट्रांसफर करने के आरोप में पकड़ा गया है। वहीं शिक्षक लक्ष्मी तंतुवाय के अनुसार उसके द्वारा कई पॉलिसी ली गई थीं, जो फंस गई थी। इसी दौरान उन्हें कॉल पर बताया गया था की। एक यूनियन बैंक में खाता खुलवाओ और अपने आधार कार्ड पर एक सिम खरीदो जिसका नंबर उस खाते से लिंक करो। आपका फंसा हुआ रुपया वापस आ जाएगा। कॉल पर पॉलिसी ऑफर करने वालो ने खाते का एटीएम और सिम एक पते पर भेजने के लिए कहा था। जो मैंने भेज दिया थाए उक्त पता गाजियाबाद का था। जनवरी में उस खाते में ढाई लाख रुपए आए थे और अभी पता चला की मेरे नाम पर खुले खाते में लगभग 22 लाख रुपए आए और निकल गए। वहीं साइबर क्राइम टीम द्वारा जानकारी देने से इंकार कर दिया। गया। शिक्षक लक्ष्मी तंतवाय पर मुम्बई पुलिस में धारा 465, 467, 468ए, 471, 419, 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। शिक्षक की तलाश में टीम मड़ियादो पहुंची और गिरफ्तार किया।
रमपुरा प्राधानाध्यापक हैं आरोपी, खाते में साइबर ठगी की राशि डलवाई
इस मामले में हटा एसडीओपी वीरेन्द्र बहादुर का कहना है कि हटा ब्लॉक के रमपुरा स्कूल में प्रधानाध्यपक पद पर पदस्थ लक्ष्मी तंतुवाय के बैंक खाते से लाखों रुपए की राशि ट्रांजेक्शन के मामले में यह कार्यवाही की गई है। मुम्बई पुलिस के सब इंस्पेक्टर देवराम ने मड़ियादो पंहुचकर लक्ष्मी प्रसाद तंतवाय को गिरफ्तार किया है। ट्रांजिट रिमांड पर न्यायालय पेश किया है।
पहले भी लगातार शिक्षक पुलिस गिरफ्त में आने लगे हैं
3 मार्च को सागर लोकायुक्त ने सीतानगर तिराहा नरसिंहगढ़ तिराहा पर जनशिक्षक घनश्याम अहिरवार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। यह शिक्षक एक अभिभावक से उसकी बेटी को पास कराने के नाम पर मांगी गई थी। जिसके बाद अभिभावक ने लोकायुक्त सागर में शिकायत कर दी। जिसके बाद कार्रवाई की गई थी।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications