'मिस्टर बंटाढार के राज में बस खेत में चलती थी', एमपी के सागर में चुनाव प्रचार में बोले सीएम शिवराज सिंह चौहान
CM Shivraj Singh: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है जिसमे बीजेपी और कांग्रेस सहित सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है साथ ही सभी दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं एवम अपने पक्ष में माहौल करने की कोशिश कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सागर के एक विशाल रोड शो किया जिसमे उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी शैलेंद्र जैन के पक्ष में मतदान करने की अपील की । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर के नरयावली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सागर से नरयावली ओर भोपाल जाने में गाड़िया खेतो में चलती थी और छः छः घंटे लगते थे लेकिन आज चारो तरफ शानदार सड़के है पीने के लिए पानी है साथ ही उन्होंने कहा कि विकास के काम जीतने बीजेपी ने किए कांग्रेस ने कभी नहीं किए।

साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार को भी जमकर घेरा उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार में आए तो उन्होंने सारी योजनाएं बंद कर दी थी।
कमलनाथ ने 15 महीने में करप्शन, क्राइम और कमीशन की सरकार चलाई। सीएम बोले कि उन्होंने पाप किया। कमलनाथ पूछते हैं मैंने क्या पाप किया था जो सरकार गिरा दी। तो सुनो कमलनाथ तुमने पाप किया था। मेरी बहनों के खाते में मैं एक हजार रुपए डालता था। तुमने एक हजारर डालना बंद कर दिए। योजनाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में अभी 1250 रुपए डाल रहा हूं। पैसों की जुगाड़ होते ही 3000 तक डालूंगा। किसानों को भी लाभ दूंगा। बगैर जमीन वालों को पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाऊंगा।
संवाद सूत्र ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications