MP Weather: मानसून का वेलकम, 36 डिग्री तापमान के साथ एंट्री, 29 तक पूरे प्रदेश में बारिश
MP Weather Update: मप्र मानूसन का वेलकम कर रहा है। मानूसन ने चुपके से प्रदेश में दस्तक दी है। मंडला, बालाघाट और सिवनी से प्रदेश में आमद दर्ज कराई है। अगले 48 घंटों में राजधानी और बुंदेलखंड तक मानूसन का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल बालाघाट और सिवनी में अतिभारी बारिश होने अलर्ट दिया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मप्र में पूर्वी हिस्से के तीन जिलों से मानूसन ने प्रवेश किया है। मानसून फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिन में मानूसन मालवा और बुंदेलखंड तक पहुंचेग जाएगा। इसके अलावा 29 जून तक सारे प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश होगी।
मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के बालाघाट,मंडला, डिण्डोरी, शहडोल, सीधी जिलों के कुछ हिस्सों तथा सिगरौली जिले में मानसून प्रवेश कर गया है। आगामी 2 दिनों के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।
वहीं 01 जुलाई तक मध्यप्रदेश में अधिकांश स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली और वज्रध्वनि के साथ वाली आंधी के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। आगामी 5 दिनों तक मध्यप्रदेश के अधिकतम तापमानों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। 26 एवं 27 जून, 2023 को पूर्वी मध्यप्रदेश में तथा आगामी 27 जून, 2023 को पश्चिमी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं अतिभारी वर्षा की संभावना हैं।
Recommended Video
प्रदेश में यहां भारी बारिश का अलर्ट
- अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: छिंडवाड़ा, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं
- भारी बारिश, गरज-चमक का यलो अलर्ट: बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया और सिवनी जिलों में।
- हल्की बारिश: सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में।
रविवार सुबह 8.30 बजे तक बारिश (Past 24 hours)
Sidhi 44.2
Satna 42.3
Rewa 31.6
Ratlam 25.4
Guna 22.4
Khajuraho 18.8
Datia 11.8
Chindwara 11.6
Khargone 9.8
Dhar 6.8
Indore 4.9
Seoni 2.8
Ujjain 2.4
Gwalior 2.2
Bhopal 1.5
Bhopal City0.9












Click it and Unblock the Notifications