MP के सागर में बर्बरता की इंतहा, बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया मिर्च पाउडर, पड़ोसियों की करतूत
MP Sagar incident with elderly woman: कोई इंसान कितना संवेदनहीन हो सकता हैं, इसका ताजा उदहारण एमपी के सागर जिले में देखने को मिला। रंजिश के चलते पड़ोसी ने बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दिया।

MP Sagar incident with elderly woman: मध्य प्रदेश के सागर जिले के जालंधर गांव में उम्र के आखिरी पड़ाव में एक बुजुर्ग महिला के साथ ऐसी हैवानियत हुई। जिसे सुनकर आपका दिल भी सिहर उठेगा। कुछ लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। फिर मारपीट भी की।
इंसानियत को शर्मसार करती इस घटना का शिकार बुजुर्ग महिला गोमती बाई को तड़पता हुआ इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस करतूत को अंजाम देने वाले का आरोप पड़ोस में रहने वाले जोगी परिवार पर लगा हैं।
जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी विद्याधर पांडे के मुताबिक पीड़ित महिला की माता मंदिर के नजदीक चाय की दुकान है। तभी जोगी परिवार के कुछ लोग वहां पहुंचे और झोपड़ी में घुसकर महिला से मारपीट की। एक पुराने मामले में आरोपी राजीनामा का दबाब बना रहे थे।
गोमती बाई ने जब राजीनामा करने से इंकार किया, तो शिवप्रसाद जोगी, धर्मेंद्र जोगी, बेबी जोगी और वर्षा जोगी ने महिला को पकड़ा। फिर उसके गुप्तांग में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इसके बाद भी आरोपी महिला को राजीनामा करने मजबूर करते रहे।
वारदात के वक्त महिला चीखती रही, लेकिन उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। उसको बचाने कोई नहीं आया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। काफी देर बाद गोमती की दुकान में एक ग्राहक पहुंचा।
जब उसने महिला को तड़पता देखा तो पुलिस को खबर की गई। गंभीर हालत में फ़ौरन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों का कहना है कि महिला की हालत में पहले से कुछ सुधार हुआ हैं। लेकिन प्राइवेट पार्ट ज्यादा जख्मी है। स्वस्थ होने में वक्त लगेगा।
इधर सागर एसपी ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया और आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया हैं। वारदात के 24 घंटे बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications