MP PWD: लापरवाहों पर सरकार सख्त, सागर संभाग में ईई से लेकर सब इंजीनियर तक नपे, कई सस्पेंड

मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव के निर्देश के बाद विभाग के प्रमुख सचिव ने सागर संभाग में सीई व अन्य आला अधिकारियों को भेजकर सड़क निर्माण व पुल-पुलिया निर्माण की गुणवत्ता जांच कराई थी।

पीडब्ल्यूडी के लापरवाह ढेरों इंजीनियर नपे

Madhya Pradesh के पीडब्लयूडी विभाग में बीते दो दिन से हड़कंप मचा हुआ है। कारण सड़क निर्माण और पुल-पुलियों के निर्माण में लापरवाही पाए जाने पर संभागभर में कार्रवाई की गाज एक्जिक्यूटिव इंजीनियर से लेकर उप यंत्रियों पर गिरी है। थोक में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। टीकमगढ़ ईई को प्रमुख सचिव ने सस्पेंड कर दिया गया है। इसी प्रकार विभागीय मंत्री गोपाल भार्गव के गृहक्षेत्र रहली में लापरवाह उपयंत्री को भी सस्पेंड किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने सागर संभाग में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण का जिम्मा विभाग के वरिष्ठ अफसरों को सौंपा था, जिसमें कई कनिष्ठ अधिकारियों को दोषी पाते हुए निलंबन की कार्यवाही की गई है तथा कइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जिससे लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्रमुख अभियंता सागर के दौरे पर आए थे।

टीकमगढ़ ईई हुए सस्पेंड
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने सागर संभाग के निर्माण कार्यों के निरीक्षण के आदेश दिए थे। टीकमगढ़ जिले में मुख्य अभियंताओं की टीम के निरीक्षण बीते 9 फरवरी को निरीक्षण में पाया गया कि जिले में सड़कों के निर्माण और रखरखाव में लापरवाही बरती गई है। जिले में पठा बुडेरा किशनपुरा मार्ग, लिधौरा बायपास मार्ग तथा गजबूतीकरण के कार्य परफारमेंस गारन्टी की अवधि में होने के बावजूद हालत खराब है। उचित देखरेख व मरम्मत नहीं कराई गई। डामर नवीनीकरण कार्य न होने से जतारा, खरगापुर एवं लिधौरास चंदेरा गोरठ मार्ग की भी हालत काफी खराब हैं तथा गुणवताविहीन कार्य कराया जा रहा है। यह भी सामने आया कि कार्यपालन यंत्री, टीकमगढ़ द्वारा मार्ग निर्माण एवं संधारण कार्यो में कोई रुचि नहीं ली जा रही है एवं घोर लापरवाही बरती जा रही है, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी का सामना करने के साथ शासकीय धन का दुरुपयोग हो रहा है। इस कारण प्रभारी कार्यपालन यंत्री आरके विश्वकर्मा को जिम्मेदारी मानते हुए तथा कर्तव्य के प्रति लापरवाही तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।

Recommended Video

      Viral Video: सागर के देवरी में रात में सड़क बनी, सुबह युवक ने हाथ से समेट कर दिखाई

      सागर के प्रभारी ईई जायसवाल को नोटिस
      इसी तरह पीडब्ल्यूडी सागर के प्रभारी EE एचएस जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बता दें कि सीई द्वारा 9 फरवरी को सागर में निरीक्षण किया गया था, जिसमें सागर जिले के कार्यों का निरीक्षण किया गया था। इसमें किशनपुरा मुगरयाउ मार्ग निर्माण में गुणवत्ता पर ध्यान न दिया गया। निर्माण के समय अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी नहीं किया गया। तकनीकि सवाल और निर्माण में लापरवाहियों को लेकर बिंदुबार आरोप लगाते हुए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा छतरपुर और दमोह जिले में भी निलंबन संबंधी कार्यवाई हुई है।

      पीडब्ल्यूडी मंत्री के गृहनगर में सब इंजीनियर सस्पेंड
      सागर जिले के कार्यों का निरीक्षण प्रमुख सचिव नवरा ने किया गया। जिसमें रानगिर पहुंच मार्ग में नवीनीकरण कार्य लापरवाही मिली थी। इसमें काम के दौरान निरीक्षण एवं सामग्री का परीक्षण नहीं किया जाना पाए जाने पर हजारीलाल पटेल उपयंत्री उपसंभाग रहली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+