Madhya Pradesh: सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी, हर महीने 5 तारीख के पहले मिलेगा वेतन
Madhya Pradesh में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। हर सरकारी कर्मचारियों को प्रत्येक महीने की 5 तारीख को खाते में सेलरी आ जाएगी। जो विभाग ऐसा नहीं कर पाएगा और वेतन लेट होगा, उस विभाग के अधिकारी पर कलेक्टर कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इसका सीधा लाभ करीब 7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

सोमवार को सागर जिला मुख्यालय पर आयोजित विभागीय बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि प्रत्येक माह की 5 तारीख के पूर्व समस्त विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि समस्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को 5 तारीख के पूर्व वेतन भुगतान हो। इसके लिए समस्त विभागीय अधिकारी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग में लगातार देर से वेतन भुगतान की शिकायतें प्राप्त हो रही है।
अगस्त का वेतन 5 तरीख तक देना होगा, नहीं तो कार्रवाई
उन्होंने कहा कि अगस्त माह में यदि 5 तारीख के बाद वेतन आता है तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के समस्त संकुल प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी 30 तारीख के पूर्व कोषालय में वेतन बिल जमा करें। जिससे कि 5 तारीख के पूर्व वेतन आहरण हो सके। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ-साथ अन्य सभी विभाग अगले माह यह लिखित में देंगे कि 5 तारीख तक उनका कोई भी अधिकारी-कर्मचारी वेतन से वंचित नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications