MP election 2023: सागर के रहली में चुनावी प्रचार के दौरान वाहन पलटा, 3 की मौत कई घायल
MP election 2023: मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली विधानसभा में भाजपा के प्रचार में जा रहे लोगों का वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगों का दुःखद निधन हो गया है, और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है।
घटना रहली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले बरखेड़ा और बागरोन गांव के बीच हुई है जहां पर मंत्री एवम भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव के प्रचार के लिए एक चार पहिया वाहन जा रहा था वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, उस वाहन में कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की सामग्री भी भरी थी जो सड़क पर चारो ओर फेल गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी जिसमें 11 लोग घायल होना बताए जा रहा हैं जिसमे चार लोगों को गंभीर चोटें आई थी, इन सभी को पहले रहली सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में और फिर वहा से मकरोनिया स्थित निजी हॉस्पिटल में मंत्री पुत्र दीपू भार्गव ने भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान तीन कार्यकर्ताओं ने दम तोड़ दिया, वही इस घटना के बाद भाजपा प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने रविवार के दिन होने वाले प्रचार को स्थगित कर दिया था उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह इन परिवारों के साथ हैं, घायलों की खबर मिलने के बाद मंत्री गोपाल भार्गव घायल कार्यकर्ताओं को देखने पहुंचे थे।
बतया गया कि वाहन पलटने के बाद गुंजोरा निवासी देवेंद्र अहिरवार, दिनेश ,लच्छू, शुभम ,मुन्ना ,केशव, प्रीतम, सतीश, राजेश, लखन अहिरवार सहित 11 लोग घायल हुए थे जिसमें राजेश और लखन सहित तीन लोगों का निधन हो गया है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications