MP election 2023: सागर में अब पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया ने बीजेपी छोड़ी
MP election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल में दल बदल का दौर जारी है जहा पर प्रदेश से कांग्रेस ओर बीजेपी दोनों पार्टियों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।
सागर जिले की देवरी विधानसभा से बीजेपी के टिकिट की दावेदारी कर रहे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और बजरंग दल के संरक्षक मयंक चौरसिया ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बीजेपी जिला अध्यक्ष के नाम स्तीफा लिखकर बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

आपको बता दें कि मयंक चौरसिया देवरी विधानसभा से बीजेपी से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, मगर बीजेपी ने कांग्रेस छोड़ पार्टी में आए पूर्व विधायक ब्रजविहारि पटेरिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। तभी से वह नाराज चल रहे थे। अब चर्चा हो रही हैं कि मयंक निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरकर बीजेपी के वोटों में सेंध लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications