MP Election 2023: सागर पथरिया में बीएसपी चीफ मायावती गरजी, कहा- बीजेपी-कांग्रेस हवा-हवाई घोषणा करने वाले दल
MP Election 2023 BSP: बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को दमोह जिले की पथरिया विधानसभा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम इस बार पूरी दम के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। सिर्फ हमारी पार्टी ने सर्व समाज के लोगों को टिकट देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान को लागू हुए सालों बीत गए हैं लेकिन आज भी दलित, आदिवासी, पिछड़ा व मुस्लिम समाज के लोग पिछड़े हुए हैं।
साथ ही मायावती ने भाजपा-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में सभी विरोधी पार्टियों के नेता साम-दाम दंड-भेद की राजनीति कर आपको भ्रमित करने का काम करेंगे लेकिन आपको सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि हवा-हवाई, प्रलोभन भरे घोषणा पत्रों के भ्रमजाल में बिल्कुल न फंसे। हवा हवाई घोषणा करने वाली पार्टियां सत्ता के सिंहासन पर बैठते ही सब भूल जाती हैं।

मायावती ने कहा कि भाजपा सहित विरोधी पार्टियों की सरकारों ने हर बार सिर्फ छोटी मानसिकता के साथ काम किया। हमारी पार्टी ने उप्र में गरीब और बेरोजगारों को दूसरी सरकारों की तरह बेरोजगारी भत्ता नहीं देते हुए बड़ी संख्या में सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाए। जो गरीब और भूमिहीन लोग थे, उन्हें संपन्न बनाने के लिए जमीनें तक उपलब्ध करवाईं। उन्होंने कहा कि हमने जो काम किए हैं उनका विरोधी पार्टियां नकल कर रही है।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications