MP chunav 2023: 'एक पंथ दो काज’, सागर पहुंचे यूपी के पूर्व मंत्री, राम मंदिर आयोजन में कार्यकर्ताओं को न्यौता
MP chunav: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सागर विधानसभा सीट पर बीजेपी के हरी सिंह गौर मंडल के बूथ प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में यूपी के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल शामिल हुए। जिसमें उन्होंने पार्टी की जीत का मंत्र दिया।
आगामी चुनाव के मद्देनजर शुक्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अनेकों ऐसे काम किए हैं, जो ऐतिहासिक है और इन कार्यों को लेकर बीजेपी को हमेशा याद किया जाता रहेगा। आप इन्ही काम को लेकर जनता के बीच जाए और बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।

साथ ही उन्होंने बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र को मोदी सरकार ने कानूनी प्रक्रिया के तहत राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ किया है, जिसका 22 जनवरी को लोकार्पण होना है। जिसमे हम आप सभी सागर निवासियों को आमंत्रित करने आए है।
साथ ही उन्होंने मोदी सरकार के कामों को गिनाया। शुक्ल ने कहा कि जम्मू कश्मीर से 370 धारा की समाप्ति से लेकर देश में वन क्लास के रोड बनाने काम भी मोदी सरकार ने किया है। पहले 3 से 4 घंटे ही बिजली आती थी,लेकिन आज 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो रही है। खाद्यान का संकट दूर हुआ हैं। हर प्रदेश में विकास के लिए नए प्रयोग हो रहे हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक सागर मध्यप्रदेश












Click it and Unblock the Notifications