Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP chunav 2023: वोटिंग से पहले सागर सुरखी में कांग्रेस नेता पर जमीन हड़पने का आरोप, त्रस्त दंपति की शिकायत

MP chunav 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच सागर सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक कांग्रेस नेता की दबंगई का मामला तूल पकड़ता जा रहा हैं। एन चुनाव के वक्त एक दंपति ने बेशकीमती जमीन हड़पने का इल्जाम लगाया हैं।

एसपी दफ्तर पहुंची दंपति ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राय पर आरोप लगाए हैं। जो कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जोरशोर से चुनाव प्रचार में जुटे थे। राहतगढ़ के एक किसान गजराज कुशवाहा का कहना है कि गांव में उनकी कई एकड़ बेशकीमती जमीन उनके नाम पर दर्ज रही, लेकिन उस पर गोलू राय ने कब्ज़ा कर लिया है।

MP-chunav-2023-Congress-leader-accused-land-grabbing

इस बात का विरोध करने पर गोलू राय परिवार को आतंकित करके रखा हैं। अपने गुर्गों के जरिए डरा धमका रहा हैं। आरोप है कि गोलू ने दस्तावेजों में भी हेर फेर किया और वह उनकी जमीन बेचने की फिराक में हैं। कुशवाहा दंपति ने सुरक्षा की मांग करते हुए गोलू राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।

इधर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा का कहना है कि मामला भूमि से संबंधित हैं। लिहाजा राजस्व विभाग द्वारा जांच का क्षेत्राधिकार हैं। वास्तविक रूप से भूमि किसके नाम पर है और वर्तमान में उस पर कौन काबिज है, जांच के बाद ही असलियत सामने आएगी। धमकी और प्रताड़ना संबंधी शिकायत की भी जांच कराई जाएगी।
आपको बता दें कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में मंत्री गोविंद राजपूत पर भी कुछ समय पहले जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। कांग्रेस ने उस मामले को भी खूब तूल दिया। लेकिन अब कांग्रेस पर उल्टा दांव पड़ता नजर आ रहा हैं।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+