MP chunav 2023: सागर खुरई से बीजेपी प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह ने कमलनाथ पर साधा निशाना, कही ये बड़ी बात
MP chunav 2023: बीना नदी वृहद सिंचाई बहुउद्देशीय बांध परियोजना स्थल के निकट नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया। लगभग 3600 करोड़ की लागत वाली इस बांध परियोजना का पानी उपयोग के लिए खुरई विधानसभा क्षेत्र के खेतों और घरों तक साल भर के भीतर पहुंच जाएगा।
मंत्री सिंह के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने मढ़िया बांध का जल कलशों में भरा जो परियोजना से लाभान्वित होने वाले क्षेत्र के 125 गांवों के प्रमुख मंदिरों में अर्पण किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने परियोजना की उपयोगिता पर शार्ट फिल्म देखी, इसकी वास्तविक चित्रों सहित बुकलेट लेकर भाजपा कार्यकर्ता इसे सबसे बड़ी उपलब्धि के रूप में जनता के बीच ले जाएंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बांध परियोजना की वास्तविक प्रगति का अवलोकन कराया। सभी कार्यकर्ता बांध की विशालता और पहली बांध में भरी गई अनंत जलराशि को देख कर चमत्कृत रह गये। इसके तुरंत बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह बीना नदी बांध परियोजना का सबसे बड़ा मढ़िया बांध है, इसके डाऊन स्ट्रीम में तीन बांध और बनाए गए हैं। इससे हमारे विधानसभा क्षेत्र के कुल 125 गांवों की 61769 हेक्टेयर कृषि भूमि की 365 दिन भरपूर मुफ्त सिंचाई होगी, समूह जल योजना के लिए विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों, नगरों को घर-घर फिल्टर्ड पानी पहुंचेगा। इस बांध से 21 मेगावाट बिजली पैदा होगी जिससे बड़े बड़े पंपसेट और उपकरणों से प्रेशराइज्ड पाइपों के जरिए पानी खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मढ़िया डेम से नहर प्रणाली द्वारा चकरपुर बांध में पानी पहुंचेगा। हर ढाई हेक्टेयर पर पाइपलाइन में टेप प्वाइंट होगा जिससे किसान अपना पाईप जोड़ कर खेतों में पानी पहुंचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि मढ़िया बांध, चकरपुर तथा हनौता बांधों से बीना नदी का पानी खुरई क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों की पूर्ति करेगा जबकि धसान नदी पर बन रही उल्दन बांध परियोजना से बांदरी, बरोदिया कलां व मालथौन क्षेत्रों की सिंचाई व पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मढ़िया बांध का काम 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। चकरपुर और हनौता बांध के कार्य भी 70 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। पाइपलाइनों का बिछना भी शुरू हो गया है।
मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 1972 में कांग्रेस के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल ने बीना नदी परियोजना की घोषणा की थी। इसके बाद 46 साल तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन यह परियोजना स्वीकृत नहीं की गई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि जब मुझे खुरई विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई तब मैंने इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बनाया और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसको स्वीकृत किया। उन्होंने बताया कि धरना, आंदोलन, मुआवजा, राजनैतिक दवाब जैसे कई गतिरोध आए लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान अडिग रहे। उन्होंने ही इसका शिलान्यास किया और लगातार धनराशि उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि कमलनाथ सरकार ने परियोजना को पैसा देने पर रोक लगा दी, कमलनाथ सरकार नहीं आई होती तो आज यह पूरी हो चुकी होती।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि चूंकि इस परियोजना में बड़ी धनराशि की आवश्यकता थी इसलिए इसे हमने केन-बेतवा लिंक परियोजना में जुड़वाया, इसका फायदा यह हुआ कि 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार से मिलने लगी और 40 प्रतिशत राज्य सरकार से मिली। इस तरह निर्बाध गति से बीना नदी परियोजना का काम निरंतर शीघ्रता से चलाया जा सका। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज इस बांध में अथाह जलराशि को देख कर मुझे अपार खुशी हुई है। हालांकि पहले वर्ष बांधों को पूरा नहीं भरा जाता इसलिए अगले वर्ष जब यह पूरा भरा जाएगा तो नजारा दूसरा होगा। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना को लोग कपोल कल्पना मानते थे हम आज उसे साकार होते देख रहे हैं।
मंत्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपको हमने प्रत्यक्ष प्रगति दिखाई है और बुकलेट में प्रामाणिक जानकारी दी है। खुरई की जीवनरेखा बन रही इस परियोजना की जानकारी क्षेत्र में जन जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता का विजन क्लियर होगा वही पूरे तथ्यों और भरोसे के साथ मतदाताओं का मन बना पाएगा
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications