Damoh News: स्टेट हाईवे पर बस-कंटेनर की भिड़ंत, ड्राइवर, क्लीनर सहित महिला यात्री ने दम तोड़ा
बुंदेलखंड के दमोह जिले में इंदौर-जबलपुर बरकौटी ट्रेवल्स की बस और एक कंटेनर में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लग्जरी बस और भारी-भरकम कंटेनर की टक्कर में बस ड्राइवर और क्लीनर सहित एक बस में सवार एक महिला यात्री की जान चली गई है। घटना में बस में सवार 1 दर्जन सवारियां भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार दमोह जिले में सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर सागर के बरकोटी ट्रेवल्स की यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए, जिसमें दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। बस सागर से जबलपुर जा रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला गया।
इंदौर से जबलपुर जा रही थी बस
बस में सवार यात्रियों से मिली जानकारी अनुसार इंदौर से रहली सागर होते हुए जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया। घटना में बस और कंटेंनर के चालाक क्षतिग्रस्त वाहनों में तीन घंटे फंसे रहे, जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकला।
हादसे में इनकी गई जान
सड़क हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। महिला जबलपुर की रहने वाली थी। रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हैं। तीन यात्रियों का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। बस ड्राइवर नारायण सिंह पिता गुरुदयाल सिंह ठाकुर निवासी रहली एवम कंटेनर ड्राइवर रिंकू पिता बाबूलाल बघेल निवासी नोएडा है।












Click it and Unblock the Notifications