'कमल' खिलने के बाद BJP की कांग्रेस को खरी-खरी, मंत्री भूपेन्द्र ने कमलनाथ पर कसा तंज
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय उप चुनाव के दौरान छिंदवाड़ा में पार्षद पर पर भाजपा प्रत्याशी की जीत और कांग्रेस प्रत्याशी की हार से भाजपा ने कमलनाथ के नेतृत्व पर ही सवाल खड़े कर दिए। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र में भी कांग्रेस की पराजय नहीं रोक पाए जहां उनको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था।

प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा निकाय उपचुनाव में छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ा था, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया है। कलनाथ अपने गृहनगर में एक पार्षद की प्रत्याशी तक को नहीं जिता सके। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ की भी पोल खुल गई। जनता ने सिर्फ विकास पर मुहर लगाई है, विकास का समर्थन किया है। कांग्रेस जिस तरह से झूठे वायदे और गुमराह करने वाली बयानबाजी कर रही है उसका भी जनता ने जबाव दिया है। कमलनाथ अपने गृह क्षेत्र में भी कांग्रेस की पराजय नहीं रोक पाए जहां उनको मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करते हुए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा।
केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को जनता का व्यापक समर्थन
मंत्री सिंह ने कहा है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व आए इस चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कल्याणकारी योजनाएं और भाजपा की नीतियों से हो रहे विकास के प्रति प्रदेश की जनता का व्यापक समर्थन है। इन परिणामों से कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और झूठे वायदों की भी पोल खुल गई है।
मंत्री प्रचार करने भी नहीं गए, फिर भी बांदरी में एतिहासिक जीत
मंत्री भूपेंद्र ने अपने विधानसभा क्षेत्र खुरई की बांदरी नगर परिषद में भाजपा की प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत को लेकर कहा कि वार्ड क्रमांक 10 में कांग्रेस ने बड़ी मेहनत करके अपना प्रत्याशी ढूंढ़ कर चुनाव में खड़ा किया था। प्रत्याशी के पक्ष में जिले और प्रदेश स्तर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने बांदरी के वार्ड में पहुंच कर चुनाव प्रचार किया था। जबकि मंत्री भूपेंद्र सिंह एक बार भी इस चुनाव में प्रचार के लिए नहीं गए थे। बांदरी के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह चुनाव लड़ा और कांग्रेस को इतनी बुरी तरह हराया कि कांग्रेस को जमानत बचाना भारी पड़ा।
मप्र में निकाय उपचुनाव में कहां से कौन जीता
1 - मुरैना के जौरा में वार्ड 18 से BJP वीरबल जाटव जीते।
2 - शहडोल के बुढ़ार में वार्ड 13 से BJP की रश्मि सिंह जीतीं।
3 - सतना के वार्ड 43 से कांग्रेस के सौरव मलिक गोल्डी जीते।
4 - सतना के कोटर में वार्ड 11 से BJP की दीपा पयासी ने जीत दर्ज की।
----------------
5 - छिंदवाड़ा के वार्ड 42 से BJP के संदीप सिंह चौहान जीते।
6 - छिंदवाड़ा के परासिया में वार्ड 6 से कांग्रेस की पूजा मरकाम जीतीं।
7 - सागर के बिलहरा में वार्ड 1 से BJP के कमलेश सौंर जीते।
8 - सागर के बांदरी से BJP के पुष्पेंद्र यादव ने जीत दर्ज की।
-----------------
9 - धार के सरदारपुर में वार्ड 7 से कांग्रेस के अमर सिंह जीते।
10 - मंदसौर के वार्ड 27 से कांग्रेस की तबस्सुम बी ने जीत दर्ज की।
11 - देवास के सतवास में वार्ड 5 से कांग्रेस के अरविंद यादव जीते।
12 - नीमच के रतनगढ़ में वार्ड 13 से BJP के मुकेश कुमार को जीत मिली।
-----------------
13- बुरहानपुर के शाहपुर में वार्ड 10 से कांग्रेस की दिपाली महाजन जीतीं।












Click it and Unblock the Notifications