MP: सागर में देश के सबसे बड़े 'अटल', 51 फीट की कांस्य प्रतिमा का अनावरण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे ऊंची प्रतिमा को सागर के 'अटल पार्क' में स्थापित किया गया है। यह कांस्य प्रतिमा 31 फीट ऊंची है। तथा करीब 20 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर इसे स्थापित किया गया है।

मध्य प्रदेश के सागर के 'अटल पार्क' में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे बड़ी प्रतिमा कांस्य प्रतिमा को स्थापित किया गया है। 20 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर 31 फीट ऊंची इस प्रतिमा का रविवार को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव, राजस्व मंत्री गोविंद राजपूत, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने किया।
लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी ऐसे महापुरूष थे, कोई विरोधी भी जिनकी आलोचना नहीं करता था। वे युग पुरूष और इतिहास पुरूष थे। सारे विशेषण उनके लिए कम पड़ जाते है। अगली पीढियां उनकों जान सके उनके व्यक्तित्व , कृतित्व उनके साहित्य से प्रेरणा ले सके। इसके लिए उनकी मूर्ति की स्थापना की गई है।

Recommended Video
वाजपेयी जी ने देश की विकास यात्रा प्रारंभ की थी
नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हम सबके जीवन का महत्वपूर्ण दिन और सौभाग्य की बात है कि महामानव स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। उन्होंने विकास यात्रा की शुरूआत की थी, उस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। वाजपेयीजी का कई बार सागर आगमन हुआ था। अगर वे सागर के किसी व्यक्ति को नाम से जानते थे तो वे सुशील तिवारी है। राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि वाजपेयीजी ऐसे व्यक्तित्व थे सभी राजनैतिक दलों के लोग जिनका सम्मान करते थे। वे प्रखर वक्ता थे। सांसद राजबहादुर सिंह ने कहा कि वाजपेयीजी की कार्य करने की अदभुत शैली थी। यह खुशी की बात है कि आज उनकी प्रतिमा स्थापित हो रही है। विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि अटल पार्क में वाजपेयीजी की प्रतिमा की स्थापना के लिए नगरीय विकास मंत्री भूपेन्द्र सिंह द्वारा एक करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। वे अजातशत्रु थे, जो सभी को सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। डॉ. सुशील तिवारी ने बताया कि उन्हें स्व. वाजपेयी के साथ कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनके नीति निर्णयों के कारण आज भारत दुनिया के अग्रणी देशों में गिना जाता है। हम सब उनसे प्रेरणा लेते है।
ग्वालियर के कलाकारों ने तैयार की है यह प्रतिमा
स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा ग्वालियर के कलाकारों ने बनाई है। देश में संभवत: उनकी इतनी बड़ी कांस्य प्रतिमा कहीं और नहीं है। प्रतिमा की लागत करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक है। इसे सागर के अटल पार्क में झील किनारे स्थापित किया गया है। प्रतिमा की ऊंचाई 31 फीट है, जबकि करीब 20 फीट ऊंचे प्लेटफार्म पर इसे स्थापित किया गया है। प्रतिमा का वजन 7 टन से अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications