MP assembly election 2023: कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर मंत्री भूपेन्द्र सिंह का करारा हमला
MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और खुरई से बीजेपी के प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के वचन पत्र पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखते हुए कहा कि 'कांग्रेस की गारंटी धोखा'। कांग्रेस सरकार ने नव विवाहताओ को 2018 में 51000 देने का वादा कर बेटियो की हक डकार गई थी अब 2023 में कांग्रेस एक बार फिर बेटियो को छलने की तैयारी कर रही है ।
साथ ही उन्होंने दूसरी पोस्ट में टाइटल झूठी कांग्रेस लिखा जिसमे लिखा गया की कांग्रेस सरकार ने 2018 में बेरोजगार युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने की कहकर उनके साथ धोखा किया था अब एक बार फिर कांग्रेस युवाओं को धोखा की फिराक में है।

अन्य फेसबुक पोस्ट में भूपेंद्र सिंह ने लिखा कि कांग्रेस ने 2018 में किसानों को भी ठगा था कांग्रेस एक बार फिर किसानों को धोका देने की तैयारी में है।साथ ही मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस के वचन पत्र को क्षल पत्र लिखा।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications