MP election 2023: मंत्री और रहली से BJP प्रत्याशी गोपाल भार्गव, तो देवरी से हर्ष यादव ने दाखिल किया नामांकन
MP election 2023: मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है जहा पर नेता अपनी अपनी जीत का दावा ठोक रहे है। सागर जिले की रहली विधानसभा से अपरजय योद्धा कैबिनेट मंत्री और रहली से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल भार्गव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
उन्होंने कहा की आज भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है ,नामांकन के पश्चात कृषक स्टेडियम में उन्होंने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की मे बड़ा सौभाग्य शाली हु की 40 सालो से आपका स्नेह और समर्थन मिल रहा है साथ ही उन्होंने रहली, गडकोटा ओर साहपुर के व्यापारियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने मंत्री के समर्थन में प्रतिष्ठान बंद किए थे।

उन्होंने कहा की बीजेपी फिर प्रचंड मतों से जीत रही है। साथ ही मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और देवरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हर्ष यादव ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
संवाद सूत्र- ब्रजेश रजक, सागर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications