फुटपाथ पर बेलन बेचते-बेचते दुनिया छोड़ गए ये बाबा, देखने वाले हुए रुआंसे, मध्यप्रदेश के सागर की घटना
सागर। मध्यप्रदेश के सागर में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई। यहां एक बुजुर्ग बाजार के पास खुले में लोगों को घर पर काम आने वाली चीजें बेच रहे थे। उनके पास चिमटा, बेलन-चकला जैसी चीजें थीं। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि बिक्री करते बुजुर्ग की वहीं पर मौत हो गई। वे फुटपाथ पर ही पीछे खड़ी एक मोटरसाइकिल का सहारा लेकर बैठे। बुजुर्ग का इस तरह दम टूटने पर लोगों को कुछ समझ नहीं आया। मौके पर भीड़ जुटने लगी।

सागर में सामान बेचते बुजुर्ग की मौत
कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में उक्त बुजुर्ग की पहचान हुई। मृतक का नाम चंदनलाल राय बताया गया। जो कि कीर्ति स्तंभ के पास तुलसीनगर में रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है, 80 वर्षीय चंदनलाल राय का परिवार तंगहाली से जूझ रहा है। इस वजह से 80 साल की उम्र में भी उनको खुले में बेलन बेचने पड़ रहे थे। उनके पास पहनने को अच्छे कपड़े भी नहीं थे। जिस वक्त उनकी मौत हुई तब उनके पास सिर्फ एक शर्ट थी, वो भी पुरानी।

घटना के वक्त पीछे बाइक खड़ी थी
चंदनलाल राय के पड़ोसियों के मुताबिक, चंदनलाल के चार बेटे और एक बेटी है। एक बेटा मानसिक रोगी है। तीन बेटे मजदूरी करते हैं। बेटी की शादी हो गई है, जबकि चारों बेटे अविवाहित हैं। 70 वर्षीय पत्नी सियारानी भी बीमार रहती है। पड़ोसियों का कहना है कि, चंदनलाल रोज की तरह बुधवार को भी बेलन-चौकी बेचने गए थे। हालांकि, ठंड में एक शर्ट पहने चंदनलाल को सर्दी लग रही थी। बताया जाता है कि उसी दौरान बेलन बेचते-बेचते उन्होंने दम तोड़ दिया।

कांग्रेस ने उठाया सरकार पर सवाल
चंदनलाल राय की मौत के बाद वायरल हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं ने भी देखा। अब कांग्रेस द्वारा सरकारी योजनाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि, यह खबर मध्यप्रदेश सरकार की हवा-हवाई स्ट्रीट वेंडर योजना की पोल खोलती है। सरकार कई महीनों से फुटपाथ, सड़कों पर दुकान लगाने वालों को लोन दे रही है, ताकि वे कारोबार कर सकें। हकीकत में..ऐसी योजना धोखा साबित हो रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications