Sagar में कोई रिश्वत मांगे तो अब सीधे लोकायुक्त SP का नंबर घुमाएं, हेल्पलाइन नंबर जारी
मप्र के सागर में नए लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बेखौफ होकर शिकायत करने और ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा है कि रिश्वत मांगने वालों के साथ ही आय से अधिक संपत्ति जुटाने वाले लोक सेवकों के संबंध में मोबाइल नंबर 8435794333 पर सीधे उन्हें शिकायत की जा सकती है।

लोकायुक्त एसपी शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भ्रष्टाचारियों की शिकायत करने में कई बार लोग डरते हैं या फिर ऑफिस आने में असहज महसूस करते हैं। इससे शिकायत हम तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे लोगों से अपील है कि वे इस मोबाइल नंबर 8435794333 पर सीधे मुझे कॉल कर सकते हैं। शिकायत पर जांच कराकर संबंधित के खिलाफ ट्रैप व छापे की कार्रवाई की जाएगी। लोग डरे नहीं।
सागर लोकायुक्त एसपी के अधीन संभाग के सभी 6 जिले आते हैं। इनमें सागर, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह व निवाड़ी शामिल हैं। अमले में 1 डीएसपी, 2 कार्यवाहक डीएसपी, 2 निरीक्षक, तीन कार्यवाहक निरीक्षक, आरक्षक, प्रधान आरक्षक समेत 20 लोगों का अन्य स्टाफ है। टीम एक ही दिन में 5-6 कार्रवाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications