CM शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को सिंगल क्लिक से खातों में डालेंगे राशि, लाड़ली बहना सेना की होगी शपथ

ध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत गांव-गांव में लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद इनको लाइव प्रसारण के माध्यम से शपथ दिलाएंगे। इसी कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से बहनों के खातों में दूसरी किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लाड़ली बहना महोत्सव, 10 जुलाई को सीएम सिंगल क्लिक से डालेंगे

लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त को भी बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मौके को भी सरकार महोत्सव के रुप में मना रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योजना की हितग्राही बहनों को जुलाई माह की किस्त एक-एक हजार की राशि खाते में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 01 एक बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकाय के वार्डो में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में किया जाएगा।

स्थानीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में हर गांव और वार्ड में गठित की गई लाड़ली बहना सेना की बहनों की सहभागिता ली जाएगी। मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान इस अवसर पर लाड़ली बहना सेना की महिला सदस्यों को महिला सशक्तिकरण और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में सहयोग करने की शपथ दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+