Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पतंग उड़ाना पड़ा भारी 6 बच्चों की जान पर बनी, युवती हाईटेंशन लाइन से झुलसी

सागर में पतंग उड़ाते हुए एक लड़की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई, तो छतरपुर में बीते दो दिन में छह बच्चे पतंगबाजी करते हुए छत से गिरकर चोटिल हो गए। इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पतंगबाजी से 6 बच्चे छत से गिरे, युवती हाईटेंशन लाइन से झुलसी


बुंदेलखंड में मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी करना बच्चों की जान का दुश्मन बन गया है। छतरपुर में अलग-अलग घटनाओं में छह ऐसे बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो पतंग उड़ाने के दौरान छत से नीचे गिर गए हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। इधर सागर में पतंग उड़ाने के कारण एक लड़की छत के पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिस कारण वह गंभीर रूप से झुलस गई।

जानकारी अनुसार छतरपुर में मकर सक्रांति के दिन पतंग उड़ाते समय 9 साल का घनश्याम कुशवाहा छत से नीचे गिर गया। वह घर की दो मंजिला ऊपर से नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि नीचे रेत पड़ी थी, जिस कारण उसकी जान बच गई। घनश्याम के सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार उसकी हालत ठीक है, चोटें लगने के कारण उसको री-कवर होने में समय लगेगा।

दो दिन में 6 बच्चे छत से गिरकर घायल हुए हैं
जिला अस्पताल में बीते 48 घंटों में ऐसे छह बच्चे अस्पताल पहुंचे हैं, जो पतंग उड़ाते हुए डोर संभालने के लिए छतों से गिर गए हैं। ये सभी अलग-अलग इलाकों और अलग-अलग घटनाओं में चोटिल हुए हैं। कुछ बच्चे इनमें ज्यादा चोट लगने से गंभीर हालत में भर्ती कराए गए हैं।

पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई लड़की, शरीर में आग लगी
सागर के मकरोनिया इलाके में सेवा अस्पताल के सामने स्थित एक मकान में 21 साल की सुंदरी विश्वकर्मा छत पर पतंगबाजी कर रहे बच्चों के साथ पतंग उड़ा रही थी तभी वह छत से निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। छत से गुजरी बिजली केबल में इतना तेज करंट था कि सुंदरी के शरीर में आग लग गई। छत पर खेल रहे बच्चों ने दौड़ कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार युवती का शरीर 90 प्रतिशत झुलस चुका है। पिता शोभाराम ने आसपड़ोस के लोगों को मदद के लिए बुलाया और बेटी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। बीएमसी में उसको बर्न यूनिट में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+