दक्षिण भारतीय प्लेबॉय गर्ल Resmi R Nair ने गढ़पहरा फोर्ट में कराया अर्द्धनग्न फोटोशूट, विवादों में फंसी
दक्षिण भारत प्लेबॉय गर्ल के नाम से मशहूर व बोल्ड फोटो शूट के लिए पहचानी जाने वाली विवादास्पद मॉडल रेशमी आर नायर (Reshmi R Nair) ने मध्य प्रदेश के सागर में ऐतिहासिक गढ़पहरा फोर्ट में अर्धनग्न-अश्लील फोटो शूट कराकर सनसनी फैला दी। इतना ही नहीं वे अपनी अश्लील फोटो को एक-एक कर अपने ट्वीटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट कर रही हैं। ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल पर अश्लील फोटो शूट कराकर रेश्मी विवादों में फंस सकती हैं।

पोर्न स्टार व प्लेबॉय गर्ल कहलाने वाली दक्षिण भारत की मॉडल रेशमी आर नायर द्वारा बीते दिनों दक्षिण भारत से कश्मीर टूर के लिए लग्जरी वाहन से निकली हैं। बता जा रहा है कि रेश्मी अपने पति राहुल पाषुपलम के साथ यात्रा कर रही हैं। रेशमीनायर द्वारा अपने ऑफिशियल ट्वीटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर सागर के गढ़पहना किले में कराए गए शूट कराए गए अश्लील फोटो पोस्ट कर रही हैं। सागर के इतिहासकार व वरिष्ठ जर्नलिस्ट डॉ. रजनीश जैन ने उनके इस फोटो शूट को लेकर सवाल उठाए हैं, जिसके बाद शिवसेना खुलकर विरोध में सड़क पर उतर आई हैं
इतिहासकार व सीनियर जर्नलिस्ट डॉ. रजनीश जैन ने वनइंडिया हिन्दी से चर्चा के दौरान बताया कि गढ़पहरा फोर्ट में दो प्रसिद्ध देव हनुमान जी व अनगढ़ देवी जी के मंदिर भी हैं। अभी तक माडल रेशमी आर नायर ने जितने सामान्य, अर्धनग्न व नग्न फोटो पोस्ट किए हैं उनमें ज्यादातर शीशमहल, बारादरी और रंगमहल में शूट किए गए हैं। कुछ फोटो तो बहुत ज्यादा अश्लील हैं। डॉ. जैन के अनुसार चूंकी किला एनएच-44 से गुजरते हुए किला और इसकी महत्वपूर्ण इमारतें फोरलेन से स्पष्ट दिखाई देते हैं और एप्रोच रोड व साइन बोर्ड वगैरह भी लगे हैं। यह कहना मुश्किल है कि इनका यहां का दौरा व फोटो शूट प्रीप्लान्ड था या रास्ते में दिखाई देने पर माडल व कैमरामैन यहां रुके थे। जिस तरह से माडल ने फोटो शूट के लिए वस्त्र बदले हैं उससे लगता है कि फोटो सेशन के लिए सागर की किसी होटल में ठहरने का इंतजाम भी माडल के लिए किया गया होगा।

गोंडवाना काल से जुड़ है गढ़पहरा किले का इतिहास
इतिहासकार डॉ. रजनीश जैन बताते हैं कि सागर का गढ़पहरा किला और शीशमहल का स्थापत्य गोंडवाना काल का है। सन 1564 में गोंडवाना की रानी दुर्गावती से युद्ध में जीत कर मुगल बादशाह अकबर ने गोंडवाना की आउटर बार्डर के जो दस किले अपने साम्राज्य में शामिल किए थे उनमें गढ़पहरा फोर्ट भी था। इसे दांगी शासकों को सौंपा गया जिन्होंने यहां और भी निर्माण किए। महराज छत्रसाल द्वारा कब्जा किए जाने तक लगभग 170 साल दांगी शासकों के पास यह किला रहा। डॉ. जैन के अनुसार वर्तमान में सागर वालों का इस किले से जुड़ाव यहां के प्रसिद्ध हनुमानजी मंदिर व अनगढ़ देवी मंदिर को लेकर धार्मिक रूप से ज्यादा है।
'किस ऑफ लव' अभियान से सुर्खियों में आए, सेक्स रैकेट के आरोप में जेल काटी
बता दें कि नवंबर 2014 में केरल के रहने वाले फिल्म निर्माता राहुल पाषुपलम और उनकी पत्नी रेशमी नायर 'किस ऑफ लव' अभियान चलाकर देशभर में चर्चा में आ गए थे। राहुल और रेशमी ने देशभर में प्रेमी जोड़ों के खिलाफ हिंसा का विरोध करने के लिए सार्वजनिक स्थानो पर किस करने और गले लगने का अभियान चलाया था। इसमें वे गिरफ्तार भी हुए थे। इसके बाद राहुल और रेशमी आर नायर को सहित सेक्स रैकट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। 17 नवंबर को राहुल और रेशमी समेत 8 लोगों को केरल पुलिस ने अरेस्ट किया था।












Click it and Unblock the Notifications