Sagar News: पहले समझौता फिर खौफनाक बदला, अंधाधुंध फायरिंग और धारदार हथियार से 2 लोगों की मौत, 5 घायल

Sagar News: सागर एडिशनल एसपी संजीव उइके ने बताया कि संबंधों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें फायरिंग हुई और दो लोगों की मौत हुई है। एक पक्ष से तीन लोग और दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं।

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दर्जन भर लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई पांच लोग घायल हुए हैं। इस दौरान किसी को कुल्हाड़ी से काटा गया तो किसी पर फायरिंग की गई।वारदात उस समय की है जब परिवार आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। उसी दौरान दूसरे परिवार के सदस्यों ने ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी और बंदूक से हमला कर दिया।

हमला किस वजह से किया गया अभी साफ तौर पर पता नहीं चल पाया है। लेकिन इसे हाल के विधानसभा चुनावों के दौरान दोनों परिवारों के बीच राजनीतिक लड़ाई से जोड़कर लोग देख रहे हैं। जानकारी मुताबिक इस विवाद को पहले बातचीत के जरिए समझौता कर लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें चार महिलाएं शामिल है हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

Bloody conflict between two sides Sagar

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मलखान का परिवार शुक्रवार की रात अपने घर के बाहर इकट्ठा होकर आग जलाकर हाथ ताप रहा थे‌। तभी दूसरे परिवार ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान लगभग 1 दर्जन लोग अचानक बंदूकों, लाठियों, कुल्हाड़ियों से लैस होकर आए और बिना किसी बातचीत किए उन्होंने परिवार पर हमला कर दिया, उन्हें गोली मार दी और कुल्हाड़ियों से काट डाला।

हरिसिंह नाम के शख्स को कई बार गोली मारी गई और कुल्हाड़ी से काट डाला गया। परिवार ने 16 आरोपियों को नामित किया है। सरस्वती के बेटे दशरथ ने पुलिस को बताया है कि चुनाव के दौरान दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। जिसे बाद में समझौता कर लिया गया था।

हालांकि, पुलिस को संदेह है कि ऐसा प्रतीत होता है कि हमलावरों ने बदला लेने की कोशिश की और जानलेवा हमला किया। वारदात के एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आगासौद सहित कई पुलिस स्टेशनों की पुलिस फोर्स को बुलाया गया लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे।

पुलिस ने कहा कि यह हमला एक ही समुदाय के 2 गुटों के बीच चल रहे झगड़े के कारण हुआ। पुलिस टीमें संदिग्धों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। शनिवार को भी अलाव की राख के आसपास खून के छींटे दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+