गुजरात-राजस्थान की युवतियां सागर-दमोह में कर रहीं अवैध वसूली, पुलिस को देख लगाई दौड़, पकड़ाई
मप्र के शहरों में बाइपास व बाहरी इलाकों में जींस-टीशर्ट, पैंट-शर्ट पहनकर कुछ युवतियां यदि चैरिटी या चंदा के नाम पर रुपए मांगती मिलें तो समझ लीजिएगा ये गिरोह के रूप में चौथ वसूली कर रही हैं। दरअसल बुंदेलखंड के दमोह में पुलिस ने शहर के चारों तरफ के बाहरी इलाकों से लड़कियों को हिरासत में लिया है।

दमोह शहर के चारों नाकों पर 20 से 25 लड़कियों का गिरोह आते-जाते राहगीरों को रोककर उनसे वसूली करते हुए रसीद काट रहीं थीं। यह गिरोह सुबह 11 बजे से जबलपुर नाका, सागर नाका, हटा नाका व धरमपुरा नाका पर 5 से 7 लड़कियों का गिरोह जिसमें सभी पेंट-शर्ट पहने थीं। इन लड़कियों के बाल सुनहरे रंग से कलरफुल थे, जो इनका ड्रेस कोड प्रतीत हो रहा था।
शिकायत के बाद एसपी राकेश कुमार सिंह द्वारा पाइंट दिया गया तो सागर नाका प्रभारी गरिमा मिश्रा ने जबलपुर नाका क्षेत्र से लड़कियों का गिरोह पकड़ा जो एक मालवाहक से गया था। पुलिस को आता देख उसी से भागने का प्रयास किया। इसी बीच पता चला कि सागर नाका पर लड़कियों का गिरोह सक्रिय था। जहां पुलिस पहुंची तो यहां का गिरोह भी आटो से भागने का प्रयास किया वह विफल हो गया। इस तरह शहर में फैली लड़कियों को पकड़कर महिला थाने लाया गया। जहां पर पूछताछ की गई तो सभी ने बताया कि सभी लड़कियां बटवा चारमालिया अहमदाबाद गुजरात के सरकारी आवासों की निवासी हैं। वह अपने परिवार के साथ मप्र के जिलों में वसूली करती हुईं, कटनी की ओर जा रही थीं। स्टेशन पर इन लड़कियों की मां व अन्य पुरूष रूके हुए थे। लड़कियों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही महिलाएं भी थाने पहुंच गई थीं।
अलग बहानों से मांग रहीं थीं रुपया
जबलपुर नाका में जिन राहगीरों को रोककर वसूली की जा रही थी, उन्हें बताया जा रहा था कि खाने के लिए रूपया नहीं है। वहीं सागर नाका क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के सहायतार्थ रसीद काटी जा रही थी। वहीं दूसरी जगह किसी ओर बहाने से रूपए वसूले जा रहे थे। करीब 3 से 5 घंटे में करीब 20 से 25 रूपए के बीच दमोह में ही वसूली कर ली थी।
पति दूसरे शहर गए वसूली करने
इन लड़कियों में कुछ विवाहित भी थीं, तो कुछ नाबालिग थीं और कुछ युवा थीं। जिनमें से विवाहिताओं ने बताया कि उनके पति भी साथ आए हैं, जो दूसरे शहर वसूली करने गए हैं। सभी लड़कियों की जाति बारूट बताई गई है। जो राजस्थान व गुजरात की मूल निवासी बताई जा रही हैं। यह लड़कियां अपने आपको राजस्थान की मूल निवासी बता रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications