बुंदेलखंड को पीएम मोदी दे सकते हैं सौगात, 12 को पीएम मोदी तो 13 को कांग्रेस के खड़गे सागर आएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अगस्त को सागर आएंगे। वे यहां संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे। उनकी यहां सभा भी होगी। पीएम मोदी के सागर से जाने के महज 24 घंटे के अंदर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सागर में सभा होगी। इलाके में यह पहला मौका है जब महज एक दिन के अंतर से पीएम और कांग्रेस अध्यक्ष सागर आएंगे।

बुंदेलखंड:12 को PM मोदी तो 13 को कांग्रेस के खरगे सागर आएंगे

बुंदेलखंड में विधानसभा की कुल 26 सीटें हैं। इनमें से 15 सीटों पर भाजपा काबिज है तो 9 सीटों पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर बसपा व समाजवादी पार्टी के विधायक काबिज हैं। बुंदेलखंड में कुल मतदाताओं का 16 प्रतिशत एससी वोटबैंक हैं। इसके अलावा पिछड़ावर्ग के मतदाताओं की चुनावी हार-जीत में बहुत बड़ी भूमिका होती है। इस लिहाज से दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने बड़े नेताओं की सभाएं और कार्यक्रम अभी से कराना शुरू कर दिए हैं।

पीएम मोदी 12 अगस्त को दे सकते हैं बड़ी सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद दूसरी दफा सागर आ रहे हैंं। वे यहां बनने वाले संत रविदास मंदिर की आधारशिला रखकर भूमिपूजन करेंगे। मप्र में संत रविदास का यह सबसे बड़ा मंदिर होगा। पीएम मोदी मकरोनिया में बहेरिया इलाके में बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि मोदी सागर व बुंदेलखंड को बड़ी सौगात की घोषणा कर सकते हैं।

13 को कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे सागर आएंगे
पीएम मोदी के कार्यक्रम के ठीक दूसरे दिन 13 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सागर आएंगे। उनकी यहां आमसभा कराई जाएगी। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार संभवत: कजलीवन मैदान में खरगे की जनसभा कराई जाएगी।

भाजपा-कांग्रेस गांव-गांव तक एप्रोच कर रहीं है
भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री की सागर में होने वाले कार्यक्रम व जनसभा को लेकर काफी उत्साहित है। पार्टी मोदी की सभा में लाखों की संख्या में आमजन को लाने के लिए पूरे बुंदेलखंड में गांव-गांव तक कैंपेन चला रही है। इस मामले में कांग्रेस भी कहां पीछे रहने वाली है। कांग्रेस पार्टी ने 13 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की सभा में लाखों लोगों को लाने के लिए गली-गली तक कार्यकर्ता को सक्रिय कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+