सिनेमा हॉल में फिल्म केसरी के क्लाइमेक्स के दौरान लगी भीषण आग, सेना को बुलाना पड़ा

The fires started during the climax of film Kesari in the cinema hall

Sagar News, सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के मकरोनिया स्थित प्लेटिनम प्लाजा मल्टीप्लेक्स में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दर्शक फिल्म केसरी का क्लाइमेक्स देखकर आनंद ले रहे थे और अचानक भीषण आग लग गई। मामले की जानकारी लगते ही सेना और नगर निगम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

fire in Makronia Platinum Plaza during kesari show

यह पूरा घटनाक्रम शाम करीब 4.30 बजे के बाद का बताया जा रहा है। मकरोनिया स्थित पैराडाइस होटल में बने प्लेटिनम प्लाजा से एक साथ भीड़ को बाहर की तरफ भागते हुए देख लोग हैरान रह गए। लोगों को इस दौरान काफी डरा हुआ देखा गया। बताया जाता है कि अंदर मल्टीप्लेक्स में भीषण आग लग गई है। थोड़े की देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती है और आग बुझाने का काम शुरू होता है। शाम 6 बजे तक 15 गाडिय़ां पानी आग बुझाने के लिए बरसाया जा चुका है, लेकिन अब तक पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

मल्टीप्लेक्स के ऊपर सोलर पैनल तैयार किया गया था। जिसके बलास्ट होने के बाद बड़ा ब्लास्ट होता है और आग ऊपर पीओपी के माध्यम से पूरे हॉल में फैल जाती है। पीओपी में आग धधकने से इलेक्ट्रिक शॉट होता है और भयंकर शॉर्ट-सर्किट होता है। इस बीच हॉल में दर्शक हल्ला करने लगते है। स्क्रीन बंद हो जाती है और भगदड़ मच जाती है। पहले बाहर निकलने के चक्कर में जरूर कुछ लोग गिरकर चोटिल हुए, लेकिन किसी भी दर्शक को चोट या झुलसने आदि की जानकारी अब तक नहीं आ सकी है।

मौके पर सेना की फायर बिग्रेड टीम, नगर निगम की फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगी है। काफी हद तक आग को बुझाया जा चुका था। इसके पूर्व स्टाफ के कर्मचारियों द्वारा मल्टीप्लेक्स में मौजूद संसाधनों से भी आग पर काबू करने का प्रयास किया गया था। इधर पुलिस भी मौके पर नियंत्रण करने के लिए बनी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+