Sagar News: कर्ज से दबे किसानों को कल से मिलना शुरू होगी राहत, ब्याजमाफी का पहला फॉर्म भरवाएंगे CM शिवराज

मध्यप्रदेश में ब्याज माफी के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल खुद सागर में किसान का पहला फॉर्म भरवाएंगे।

Farmers burdened with debt will start getting relief Shivraj will fill first form of interest waiver

मध्यप्रदेश में बीजेपी की शिवराज सरकार कर्ज से दबे किसानों को बड़ी राहत देने जा रही है। सरकार द्वारा किसानों के ब्याज माफी के लिए किए गए फैसले के बाद इसका पहला फॉर्म सागर जिले के किसान से भराया जाएगा। इसके लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार को खुद सागर जाकर किसानों से फॉर्म भरवाने की शुरुआत करेंगे।

बता दे प्रदेश भर में 11 लाख किसानों के फॉर्म भरवा कर उन्हें 123 करोड़ पर की ब्याज से राहत दिलाने का काम शिवराज सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार की रात में कलेक्टरों जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत हो रही कार्यवाही को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े रहे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान सागर प्रवास के दौरान 807 करोड ऊपर की नल जल योजना की सौगात सागर को देंगे। इसके माध्यम से देवरी और सनोधा के 550 से अधिक गांवों के लोगों को नल जल योजना का पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही जिले के अन्य इलाकों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी तैयारी है।

शिवराज कुशवाहा समाज के सम्मेलन में भी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर के पीटीसी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम के दौरान कुशवाहा समाज के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। इस मौके पर सीएम शिवराज कुशवाहा समाज को लेकर कोई नई घोषणा भी कर सकते हैं गौरतलब है कि इसके पूर्व सीएम शिवराज बड़तूमा में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास का मंदिर बनवाने का ऐलान कर चुके हैं, जिसके लिए पर्यटन निगम के मुख्य अभियंता और उनकी टीम ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मंदिर निर्माण के संबंध में प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+