धमकी पर धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब, पहली दफा बोले पीठाधीश्वर...जानिए उन्होंने क्या कहा

सनातन पर खुलकर बोले बागेश्वरधाम के धीरेंद्र शास्त्री, कहा: हिन्दू को समझना होगा, जब राष्ट्र नहीं होगा तो जातियों का क्या करेंगे

बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बरेली के युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देने के मामले में कहा कि ये गीदड़ भवकियां हैं, बेचारे गीदड़ क्या कर सकते हैं। सामना तो कर नहीं सकते। इस कारण गीदड़ भवकियां देते रहते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने धमकी देने वाले को गीदड़ बताया

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को बीते दिनों राजस्थान में कथा के दौरान यूपी के बरेली से सोशल मीडिया पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने मैसेज वायरल करने और धमकी देने वाले युवक को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया था। इधर सागर के खुरई में श्री हनुमंत कथा करने आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये गीदड़ भवकिया हैं। बेचारे कुछ कर नहीं सकते, सामना कर नहीं सकते। सनातन की इस यात्रा में इतने लोग जुड़ चुके हैं कि बेचारे गीदड़ क्या करें...सामना कर नहीं सकते...उन्होंने कहा कि वैसे भी शेर डरा नहीं करते। कभी आमना-सामना होगा तो देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उसके हाथों लिखी भी होगी तो तब तक हम घर-घर अलख जगा जाएंगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इंडिया शब्द अंग्रेजों ने दिया था
देश का नाम इंडिया से बदलकर भारत रखने के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत प्राचीन नाम है। अंग्रेजों ने इसे इंडिया संबोधित कर दिया था। उन्होंने कहा कि भारत और इंडिया के विषय पर वे ज्यादा कुछ नहीं बोलेंगे, ज्यादा बोलेंगे तो विवाद का विषय बन जाएगा।

Recommended Video

    धमकी पर धीरेंद्र शास्त्री का करारा जवाब, पहली दफा बोले पीठाधीश्वर...जानिए उन्होंने क्या कहा

    गो-शालाओं के भरोसे गोवंश का संरक्षण नहीं किया जा सकता
    धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि गो वंश का संरक्षण केवल गोशाला के भरोसे नहीं किया जा सकता। गायों का संरक्षण हिन्दुओं को घरों में करना होगा। उन्होंने कहा कि देश में करीब 100 करोड़ हिन्दू होंगे तो करीब 37 करोड़ गोवंश है। हमें एक घर में एक गाय और गोवंश को रखना होगा, तभी इनका संरक्षण हो सकता है। गो-शालाओं के भरोसे संरक्षण नहीं किया जा सकता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+