विधायक निधि खर्च करने में कांग्रेस विधायक अव्वल, देवरी विधायक हर्ष यादव की पूरी निधि खर्च

विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायक अपनी विधायक निधि को ज्यादा से ज्यादा जनहित और विकास के काम में खर्च करते हैं। बुंदेलखंड के सागर जिले में देवरी विधानसभा से प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व मंत्री व विधायक हर्ष यादव अपनी पूरी विधायक निधि अगस्त महीने तक खर्च कर चुके हैंं।

devri_mla_Harsh_yadav

मप्र विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा सहित अन्य दलों व निर्दलीय विधायकों को मिलने वाली विकास फंड (विधायक नि​धि) की राशि को जल्द से जल्द खर्च करना चाह रहे हैंं। बुंदेलखंड में 26 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें सागर जिले की देवरी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव अगस्त 2023 खत्म होने के पहली ही अपनी सारी विधायक निधि क्षेत्र में विकास पर खर्च कर चुके हैं।

10 साल में हर साल विधायक निधि खर्च करने वाले विधायक
हम अपने पाठकों को बता दें कि देवरी ​से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव विधानसभा चुनाव 2013 और फिर 2018 में विधायक बने थे। आज तक उनकी विधायक निधि की राशि साल खत्म होने के पहले ही वे खर्च करते आए हैं। किसी भी साल उनकी विधायक निधि की राशि अगले साल के लिए बचाकर नहीं रखी।

हर साल के लिए 2.5 करोड़ रुपए मिलते हैं
मप्र विधानसभा में सभी 230 विधायकों को हर साल विकास निधि के रूप में 2.5 करोड़ की राशि मिलती है। पांच साल के कार्यक्रम में यह 12.5 करोड़ रुपए होती है। विधायक स्वेच्छानुदान मद अलग होती है। बता दें कि पहले विधायक निधि की राशि हर साल 2 करोड़ रुपए होती थी, जिसे साल 2022 में बढ़ाकर ढाई करोड़ रुपए कर दिया गया था। इस राशि को क्षेत्र में विभिन्न विकास के कार्यों में खर्च किया जा सकता है, इसके लिए पूरी गाइड लाइन तय की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+