Damoh: बगैर हेलमेट बाइक चला रहे हेड कांस्टेबल इमरान खान की सड़क हादसे में मौत
दमोह जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल इमरान खान 786 को बगैर हेलमेट लगाए बाइक चलाना भारी पड़ गया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर ही उनका दम निकल गया। एक्सीडेंट दमोह-कटनी मार्ग पर हुआ।

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पदस्थ हेड कांस्टेबल इमरान खान (786) की जरा सी लापरवाही उनके जीवन पर भारी पड़ गई। बीती रात कुम्हारी थाने से दमोह आते वक्त किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से इमरान की जान निकल गई। उसे सिर में गंभीर चोट आई थी। यदि हेलमेट लगाया होता तो शायद जान बच सकती थी।
दमोह पुलिस से मिली जानकारी अनुसार जिले के कुम्हारी थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक इमरान खान (35) चालानी कार्रवाई की राशि जमा करने रात में दमोह मुख्यालय आ रहा था। दमोह-कटनी मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इमरान हेलमेट नहीं पहने थे, जिस कारण सड़क पर गिरने से उनका सिर फट गया और मौके पर दम निकल गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी कुम्हारी रोहित द्विवेदी और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
इमरान खान को बैच नंबर 786 मिला था, गाने का शौकीन था
इमरान खान को विभाग में काफी लकी माना जाता था। उसे पुलिस सर्विस में बैच नंबर 786 मिला था। इमरान को गाना गाने का काफी शौक था। अधिकारियों की सेवानिवृति पर विदाई समारोह में उसने कई दफा सुरीली आवाज में प्रस्तुति भी दी थी। वरिष्ठ अधिकारी उसे गायक इमरान खान के नाम से बुलाते थे। वह इसी खूबी की वजह से काफी समय तक एसपी कार्यालय में पदस्थ रहा था। बता दें कि इमरान मूल रूप से सागर के देवरी के रहने वाले थे। परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications