Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बैठक ले रहे थे कलेक्टर, अचानक बिगड़ी तबियत, सीधे अस्पताल पहुंच गए

मप्र के दमोह जिले के कलेक्टर का सोमवार को हटा जनपद में बैठक के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें बैचेनी सी मेहसूस हुई तो एसडीएम व अन्य अधिकारी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

दमोह कलेक्टर की तबियत बिगड़ी, बैठक छोड़ अस्पताल पहुंचे

कभी तेज धूप तो कभी बारिश, उमस के कारण क्या आम, क्या खास सब परेशान रहते हैं। मप्र के दमोह में डीएम मंयक अग्रवाल की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें लगा कि बैचेनी सी हो रही है। उन्होंने एसडीएम व अन्य अधिकारियों को बताया तो सभी बैठक छोड़ उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंच गए। यहां डॉक्टर ने चैकअप के बाद उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

जानकारी अनुसार दमोह जिले के कलेक्टर मयंक अग्रवाल सोमवार दोहपर में हटा जनपद कार्यालय में बैठक लेने पहुंचे थे। यहां एसडीएम, जनपद सहित ब्लॉक के तमाम विभागीय अधिकारियों के साथ वे चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान उनकी तबियत कुछ गड़बड़ होने लगी। डीएम अग्रवाल को लगा कि तबियत ज्यादा खराब न होने लगे, इसलिए उन्होंने एसडीएम को जानकारी देते हुए बैठक से उठ गए। एसडीएम ने पूछा तो कलेक्टर ने बताया कि उन्हें घबराहट सी हो रही है। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका चैकअप किया और बताया कि गर्मी के कारण उन्हें घबराहट हुई है, वैसे वे एकदम ठीक हैं। उन्हें चैकअप के बाद आराम करने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+