Damoh: दबंग विधायक रामबाई ने दी 12वीं की परीक्षा, बेटी-भांजी की प्रेरणा से कर रहीं पढ़ाई
बुंदेलखंड की दबंग विधायक रामबाई परिवार फिर सुर्खियों में हैं। इस दफा कारण कुछ अलग है। वे एक सामान्य स्टूडेंट की तरह परीक्षा हाल में बैठकर 12वीं की परीक्षा दे रही हैं। उनकी फोटो-वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बीते साल रामबाई ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जिसमें एक विषय में वे फेल भी गईं थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी थी।

मध्य प्रदेश की इकलौती बसपा विधायक व अपनी दबंगई और तेज तर्रार स्वभाव के लिए पहचानी जाने वाली पथरिया की विधायक रामबाई इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वे सामान्य स्टूडेंट की तरह 12वीं की परीक्षा दे रही हैं। रामबाई बताती हैं गांव में स्कूल न होने के कारण वे 8वीं के आगे पढ़ाई नहीं कर पाईं थीं। उनकी बेटी और भांजी ने पढ़ाई के लिए प्रेरित किया तो वे अब फिर से पढ़ाई कर रही हैं। एज्युकेशन लेने और परीक्षा देने पर उन्हें काफी अच्छा महसूस भी हो रहा है।
Recommended Video
दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई सिंह परिहार (Rambai parihar) इन दिनों सुर्खियों में है। वे स्टूडेंट बनकर 12वीं ओपन बोर्ड से परीक्षा दे रही हैं। आर्ट विषय से वे परीक्षा दे रही हैं। दमोह जिला मुख्यालय स्थित शासकीय जेपीवी स्कूल में पेपर देने पहुंची थीं। उनका संस्कृत का पेपर था, जो बाकी सब पेपरों में उन्हें सबसे कठिन सब्जेक्ट लगा। उन्हें उनकी बेटी ने संस्कृत सब्जेक्ट की पढ़ाई भी कराई, जिसके बाद उन्होंने पूरी तैयारी के साथ पेपर दिया। वे जब तक एक्जाम देती रहीं, तब तक उनके सुरक्षाकर्मी परीक्षा सेंटर के बाहर बैठकर उनका इंतजार करते रहे।












Click it and Unblock the Notifications