MP Assembly Elections 2023: युवा और म​हिला कार्ड से BJP को शिकस्त देने की तैयारी में कांग्रेस

MP Assembly Elections 2023: भाजपा से लगातार हार रही कांग्रेस बुंदेलखंड में युवा और महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारने की प्लानिंग कर काम कर रही है। सागर जिले में एससी सीट नरयावली से महिला तो कुछ सीटों पर युवा चेहरों को मौका दिया जा सकता है। पीसीसी अलाकमान ने इस पर सहमति जताते हुए ऐसे नामों का सर्वे कराकर पैनल में शामिल भी कराए हैं।

congress

मप्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा से सीधी टक्कर लेने के और अधिक से अधिक सीटों पर भाजपा को शिकस्त देने की रणनीति तैयार करने में जुटी है। इसमें कांग्रेस ऐसी सीटों पर जहां से वह लगातार 2 से 4 बार तक हारती आ रही हैं, वहां पर भाजपा के दिग्गज नेताओं के सामने नए और युवा चेहरों सहित महिला प्रत्याशियों पर दांव लगा सकती हैं। इसी प्लानिंग के तहत सागर जिले की एससी के लिए आरक्षित नरयावली विधानसभा से महिला नेत्री व कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रेखा चौधरी का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा है। बता दें कि यहां से पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी 1 चुनाव जीतकर 2 चुनाव हार चुके हैं। अब 2023 में कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त देने के लिए यहां से बदलाव करते हुए महिला नेत्री को मैदान में उतारने का मन बना लिया है। रेखा चौधरी का टिकट लगभग फाइनल माना जा रहा है।

बुंदेलखंड में नए व युवा चेहरे आएंगे नजर
कांग्रेस पार्टी में अभी तक पार्टी हाईकमान और आला नेताओं के चहेतों को टिकट देने की परिपाटी देखने को मिलती रही है, फिर भले ही वह प्रत्याशी बुरी तरह हारे या जीते! लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। बीते 2018 के चुनाव में कुछ सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया गया था, वे सफल रहे थे। इसमें सागर जिले की बंडा, दमोह विधानसभा सहित बड़ा मलहरा और बुंदेलखंड की अन्य सीटें शामिल थी। कांग्रेस ने 9 सीटों पर कब्जा जमा लिया था। इस दफा पार्टी इससे आगे जाकर युवा चेहरों को भाजपा के दिग्गजों के सामने मैदान में उतार सकती है। एक हिसाब से यह प्रयोग भी कहा जा सकता है। जो सीटें लगातार हार रहे हैं, उन पर नए चेहरे उतारने से जीत की उम्मीद व भाजपा के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी का फायदा कांग्रेस उठाने का प्रयास करेगी।

राहुल गांधी चाहते हैं, पार्टी में युवा चेहरों को जगह मिले
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी, संगठन व चुनावों में ज्यादा से ज्यादा नए और युवा चेहरों को आगे लाने के पक्षधर रहे हैं। बीते चुनाव में सागर विधानसभा से नेवी जैन का टिकट उसी रणनीति का हिस्सा था, लेकिन प्रत्याशी चुनाव में चूक के कारण पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस दफा प्रदेश में करीब 30 फीसदी सीटों पर पार्टी युवा चेहरों पर दांव लगाएगी, जिनकी उम्र 40 साल से कम होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+