CM की नाराजगी के बाद देवरी के बिजली कर्मचारियों पर गिरी गाज, दो सस्पेंड, दो की सेवाएं समाप्त
सागर के देवरी में बिजली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर पलंग व सामान जब्त करने, उससे असम्मानजनक व्यवहार का मामला सीएम तक पहुंच गया। CM की नाराजगी के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए दो को सस्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज सागर जिले के देवरी में बकाया बिजली बिल वसूली के दौरान महिला से असम्मानजनक व्यवहार करने पर एक्शन लिया है। कलेक्टर ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया तो दो आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने CM की नाराजगी के बाद देवरी में बिजली वसूली के दौरान बिजली कर्मचारियों द्वारा एक बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर पलंग व अन्य सामान जब्त करने, महिला को स्नान के दौरान अर्धनग्न अवस्था में बाहर आने, गुहार लगाने के बावजूद उसे सड़क पर पीछे-पीछे दौड़ाने और बुजुर्ग महिला से असम्मानजनक व अशोभनीय व्यवहार करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। मामले में कलेक्टर दीपक आर्य ने मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण लिमिटेड कंपनी के देवरी केंद्र के आउटसोर्स कर्मचारी विवेक रजक और मनोज चढ़ार को तत्काल सेवा से हटा दिया है। वहीं लाइनमेंन देवेंद्र मिश्रा व शिवकुमार मिश्रा को सस्पेंड करते हुए संभागीय मुख्यालय सागर में अटैच किया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
Recommended Video

महिला आधे वस्त्रों में कर्मचारियों के पीछे-पीछे दौड़ती गुहार लगाती रही
दरअसल पूरा मामला कुछ इस तरह से सामने आया जिसमें देवरी के नानक वार्ड में बिजली कंपनी के कर्मचारी एक घर में 19 हजार रुपए से अधिक का बकाया बिजली बिल वसूलने गए थे। मीटर कनेक्शन बहू के नाम पर था, जबकि वे यहां नहीं रहते थे। घर में उसकी बुजुर्ग सास ही रहती हैं। इनका मीटर अलग है। बिजली कर्मचारी बुजुर्ग महिला के घर में घुसे तो महिला बाथरूम में नहा रही थी। कर्मचारियों ने बिना कुछ सोचे समझे उसका लकड़ी का पलंग, बिस्तर व अन्य सामान कुर्की की कार्रवाई के तहत जब्त कर घर से बाहर निकालकर गाड़ी में भर लिया। इधर महिला आधे-अधूरे वस्त्रों से शरीर को ढंके बाहर आई और सामान वापस करने के लिए गुहार लगाने लगी, लेकिन उसकी एक न सुनी। वह सड़क पर बिजली कर्मचारियों के पीछे-पीछे हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही। हद तो यह हुई कि आउटसोर्स कर्मचारी ने ही उसका यह वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। मामला मीडिया में आने के बाद सीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई और कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
-
Bihar Rajya Sabha Election 2026 Results: बिहार से कौन पहुंचा राज्यसभा? रिजल्ट यहां देखें -
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
Haryana Rajya Sabha Election 2026 Results: हरियाणा में देर रात आए नतीजे, जानें कौन-कौन पहुंचा राज्यसभा? -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
Netanyahu कहां हैं, क्या सच में हो गई मौत? इज़राइल पीएम दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय नेताओं की बैठक में रहे नदारत -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत?












Click it and Unblock the Notifications