Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सागर में फिर महिला से बर्बरता, कैंटीन कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर घसीटा, लात-घूसों, डंडे से मारा

मध्य प्रदेश के सागर में खुरई के बाद अब सागर बस स्टेंड पर देर रात एक दुधमुंहे शिशु को लिए महिला से बर्बरता की घटना सामने आई है। बस स्टैंड की कैंटीन पर एक महिला को कर्मचारी बेहरमी से घसीटते व दो अन्य युवक उसे लात-घूसों और लोहे की रॉड से मारते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पुलिस गायब थी।

MP: खुरई के बाद अब सागर बस स्टैंड पर महिला से बर्बरता

सागर बस स्टैंड पर स्थित कैंटीन परिसर में एक अकेली महिला, जिसके साथ एक दुधमुंहा शिशु भी था, किसी बात पर कैंटीन के कर्मचारी महिला को जानवरों की तरह घसीटते और बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मी​​डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक इस वीडियो पर पुलिस की तरफ से कोई एक्शन या रिएक्शन सामने नहीं आया है।

महिला चीखती रही, भैया-भैया कहकर हाथ जोड़ती रही
वायरल वीडियो में लोअर व टीशर्ट पहने महिला किसी बस से सागर आई थी। उसे कहीं जाना था, लेकिन बस छूटने के कारण वह परिजन से बिछड़ गई थी। इधर कैंटीन पर विवाद के बाद जब महिला ने कुछ कहा तो कैंटीन के कर्मचारी जानवरों की तरह उस पर पिल पड़े। एक ने हाथ पकड़कर उसे घसीटा, दूसरे ने लोहे की रॉड से मारा, तीसरे ने तो घूंसे और लातें तक मारी। इस दौरान महिला भैया-भैया करके मिन्नतें करते अपने भाई और बच्चे से मिलने की गुहार लगाती नजर आ रही है। महिला को मौके पर मौजूद कुछ जागरूक लोगों ने बचाया था।

महिला ने दूध गर्म करने को कहा तो बॉटल फेंक दी थी
सागर में महिला के साथ बस स्टैंड पर कैंटीन के कर्मचारियों द्वारा इस कदर बर्बरता दिखाने, घसीटने, लात-घूसों से मारपीट करने और डंडों से पीटने के मामले में पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना है। किसी मीडियाकर्मी ने चुपचाप महिला से बेहरमी से मारपीट का वीडियो बना लिया गया था। वीडियो में दिख रही महिला बाहरी है, जो अपने बच्चे के साथ बस स्टैंड पर आई थी, उसके साथ अन्य परिजन भी थे। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी अनुसार महिला टायलेट के लिए नीचे उतरी थी, इसी बीच उसकी बस निकल गई। महिला बच्चे के लिए दूध लेने कैंटीन पर गई थी। इस दौरान किसी कर्मचारी ने उसके दूध की बॉटल को फेंक दिया था, जिसके बाद महिला की कर्मचारियों से बहस हो गई थी। जिसके बाद महिला ने काउंटर पर बैठे शख्स से कुछ कह दिया, जिसके बाद सभी महिला पर पिल पड़े। हालांकि वीडियो में महिला का शिशु नजर नहीं आया है। लोगों का कहना है कि उसे पास की बैंच पर लिटाकर वह दूध लेने आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+