MP Assembly Elections 2023: दमोह जिले की पथरिया बसपा की इकलौती सीट, भाजपा-कांग्रेस को मिलेगी कड़ी टक्कर
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा की उम्मीदवार रामआई गोविंद सिंह परिवार जीती थी। पहले यह सीट भाजपा और कांग्रेस के खाते में आती रही है। 2023 में भाजपा इस सीट पर कब्जा करने के लिए रणनीति के साथ मैदान में उतरने वाली है। बीते 2018 के चुनाव में भाजपा ने हारे हुए प्रत्याशी व पूर्व विधायक लखन पटेल को उम्मीदवार बनाया है।

बुंदेलखंड में दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। भाजपा अपनी रणनीति के तहत इस सीट पर कब्जा करने के लिए कमर कस चुकी है। बीते चुनाव में हारे प्रत्याशी व पूर्व विधायक पर भाजपा ने जोर लगाया है। तो कांग्रेस इस सीट पर प्रत्याशी तय करने के लिए माथापच्ची कर रही है। पिछला 2018 का विधानसभा चुनाव बसपा प्रत्याशी रामबाई परिहार जीती थीं। पूरे प्रदेश में बसपा केवल इसी सीट को जीत सकी थी। पथरिया विधानसभा के अंतर्गत बटियागढ़-पथरिया तहसील आती है।
पथरिया पर 20 तक भाजपा का कब्जा रहा
पिछले विधानसभा चुनाव 2018 पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की रामबाई गोविंद सिंह ने बीजेपी के पूर्व विधायक लखन पटेल को चुनाव हराया। उनके जीत का मार्जिन 2205 रहा था। पथरिया विधानसभा सीट में करीब 2 लाख 10 हजार के आसपास मतदाता हैं। पिछड़ा वर्ग बाहुल्य इस सीट पर 1962 में निर्दलीय, 1977 में जनता पार्टी तो 2018 में बसपा जीत दर्ज करा चुकी हैं। बाकी सालों में 5 बार कांग्रेस तो 5 दफा भाजपा का कब्जा रहा है।
पथरिया विधानसभा 2018 सीट जीते-हारे प्रत्याशियों का मिले वोट
पथरिया विधानसभा में वोटरों की संख्या 2 लाख 10 हजार करीब है
1 रामबाई गोविंद सिंह, जीती - बसपा 39267 - जीत का अंतर 2,205
2 लखन पटेल, हारे - भाजपा 37062
3 बेंजेन्द्र सिंह, हारे - निर्दलीय 27074
4 गजेंद्र सिंह, हारे - कांग्रेस 25438
5 डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, हारे - निर्दलीय 8755
6 अनुराग वर्धन सिंह हजारी, हारे - सपा 7827
-------------------------
पथरिया विधानसभा से अब तक कब, किस पार्टी के विधायक रहे
1962: रामेश्वर, निर्दलीय
1967: के भावसींग, कांग्रेस
1972: गोपाल दास मुन्नीलाल, कांग्रेस
1977: जीवनलाल कंछेदी लाल, जनता पार्टी
1980: गोपाल दास मुन्नीलाल, कांग्रेस
1985: श्यामलाल, कांग्रेस
1990: मणिशंकर सुमन, भाजपा
1993: कालुराम, कांग्रेस
1998: गनेशराम खटीक, भाजपा
2003: सोना बाई अहिरवार, भाजपा
2008: रामकृष्ण कुसमारिया, भाजपा
2013: लखन पटेल, भाजपा
2018: रामबाई गोविंद सिंह, बहुजन समाज पार्टी












Click it and Unblock the Notifications