Sagar News: एक ही परिवार की चार महिलाओं ने की आत्महत्या, देवरानी-जेठानी ने कुएं के अंदर लगाई फांसी
Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में शनिवार की सुबह लोधी समाज के चार लोगों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। जिसमें दो महिलाएं फंदे पर लटकी मिली, जबकि एक बुजुर्ग महिला और एक बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और चारों शवों को निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सभी शवों को निकालने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। यह पूरा मामला सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव का बताया जा रहा है।

देवरी के एसडीओपी शशिकांत सरयाम ने बताया कि हाल ही में एक दुखद घटना में महिला और बच्ची का शव पानी में मिला है। मृतकों की पहचान आरती लोधी (35), भारती लोधी (29), भागवती बाई (65) के रूप में की गई है। बच्ची का नाम रोमिका लोधी (6) था, जो भारती की बेटी थी। भारती और आरती रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं, जबकि भागवती बाई भारती की मां थीं।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिछले साल परिवार की एक छोटी बहू ने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पति सोनू और आरती का पति करोड़ी जेल में हैं। इस घटना ने पूरे परिवार में शोक की लहर पैदा कर दी है और जांच की जा रही है कि यह घटनाक्रम किस कारण हुआ।
एक साल पहले परिवार की छोटी बहू ने की थी आत्महत्या
परिवार के सदस्य सुरेंद्र लोधी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 10 बजे गांव के ही रहने वाले किशोर लोधी ने इस घटना का बताया। इसके बाद सरपंच और पुलिस को बताया। हम और गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र ने बताया कि एक साल पहले छोटे भाई सोनू लोधी की पत्नी ने जहर खाकर सुसाइड किया था।

मामले में पति और उसका बड़ा भाई जेल में है
मामले में पुलिस ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में सोनू और अपने बड़े भाई करोड़ी के साथ जेल में हैं। करोड़ी आरती का पति है। वहीं, भारती का पति किशोरी फरार है। सोनू के ससुराल वाले परिवार को लगातार परेशान कर रहे थे। आए दिन घर आकर धमकी देते थे। मारपीट और गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे भी घर आकर विवाद किया था। डर के मारे मैं रात में घर भी नहीं गया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications