BMC Sagar: लेबररूम में घुसकर हमला, डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट, महिला नर्स की गर्दन पकड़ी
BMC में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला के परिजन ने किसी बात को लेकर लेबर रूम में घुसकर हंगामा बरपा दिया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स व अन्य स्टाफ से अभद्रता और मारपीट तक कर दी गई है। पुलिस ने मामले को संभाला।


Police से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे प्रसूता प्रियंका पति सचिन अहिरवार लेबर रूम के अंदर थी, उसके प्रसव को लेकर प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान परिवार की किसी महिला ने बाहर जाकर कुछ कहा, जिसके बाद परिवार के पुरूष और महिलाएं एकत्रित होकर सीधे लेबररूम के अंदर तक घुस गए और ड्यूटी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और वार्डबॉय से हाथापाई करना प्रारंभ कर दिया। एक व्यक्ति ने एक महिला नर्स से हाथापाई करते हुए उसकी गर्दन को पकड़ लिया। हंगामे और मारपीट की सूचना के तत्काल बाद बीएमसी के सुरक्षा गार्ड व ड्यूटी पर तैनात पुलिस मौके पर पहुंची। गोपालगंज थाने का स्टाफ भी अस्पताल पहुंचा और मामले को शांत कराया।
Recommended Video

जिला अस्पताल में परिजन पदस्थ, वह जान से मारने की धमकी तक दे गया
घटना के बाद लेबररूम में पदस्थ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने गोपालगंज थाने को लिखित में प्रसूता प्रियंका और हंगामा करने वाले परिजन की शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि प्रसूता का एक रिश्तेदार प्रदीप अहिरवार जिला अस्पताल में पदस्थ है। वह भी यहां आकर आन ड्यूटी डॉक्टरों व स्टाफ को बीएमसी के बाहर देख लेने और जान से मारने की धमकी तक देकर गया है।












Click it and Unblock the Notifications